Home Madhya Pradesh Bhopal बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू: भोपाल मंडल को मिली बड़ी सौगात

बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू: भोपाल मंडल को मिली बड़ी सौगात

0
file photo

भोपाल। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे ने बनारस से हडपसर (पुणे) के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 02531) शुरू करने की घोषणा की है। इस ट्रेन का उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल को शाम 4:45 बजे बनारस से रवाना होगा। ट्रेन आधुनिक 22 कोच वाले अमृत भारत रेक के साथ चलेगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा।

इस नई ट्रेन का सबसे बड़ा लाभ भोपाल मंडल के यात्रियों को मिलेगा। यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति (भोपाल), नर्मदापुरम, इटारसी और हरदा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

प्रमुख स्टेशनों का समय

बीना – सुबह 5:15 बजे

रानी कमलापति – सुबह 7:35 बजे

नर्मदापुरम – सुबह 8:50 बजे

इटारसी – सुबह 9:25 बजे

हरदा – सुबह 10:20 बजे

इसके बाद ट्रेन खंडवा, भुसावल, जलगांव और मनमाड होते हुए अगले दिन रात 12:55 बजे हडपसर पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह उद्घाटन स्पेशल फेरा है और इसके नियमित संचालन की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। कुल मिलाकर यह ट्रेन भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और बेहतर रेल कनेक्टिविटी का नया विकल्प साबित होगी।

Exit mobile version