Home Jhabua क्रांतिसूर्य जननायक टंटया भील गौरव यात्रा के दौरान झाबुआ में टंटया मामा...

क्रांतिसूर्य जननायक टंटया भील गौरव यात्रा के दौरान झाबुआ में टंटया मामा की प्रतिमा पर माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा माल्यार्पण किया गया

29
0

झाबुआ। राकेश पोद्दार। नगर संवाददाता। क्रांतिसूर्य जननायक टंटया भील गौरव यात्रा झाबुआ में राणापुर रोड भण्डारी पेट्रोल पम्प के समीप स्थापित टंटया मामा की प्रतिमा पर माननीय प्रभारी मंत्री श्री इंदर सिंह जी परमार, मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन विभाग, माननीय सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर, प्रदेश जनजातिय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री कलसिंह जी भाबर, भाजपा महामंत्री एवं गौरव यात्रा के प्रभारी श्री सोमसिंह जी सोलंकी के द्वारा माल्यार्पण किया।
इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, एसडीएम झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद सिंह वास्कले, एसडीओपी श्री इडला मौर्य, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त श्री प्रशांत आर्यभाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह नायक, माननीय पूर्व विधायक पेटलावद सुश्री निर्मला भूरिया, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग श्री सोनू विश्वकर्मा, श्री दौलत भावसार, मण्डल अध्यक्ष श्री अंकुर पाठक, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री भानु भूरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री अजय डामोर, पूर्व विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री योगेन्द्र सिंह नाहर, भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष श्री अर्पित कटकानी, भाजपा पदाधिकारी श्री मनोज अरोरा, श्री सत्येन्द्र यादव, अजजा मोर्चा के अध्यक्ष श्री अजमेर सिंह भूरिया, श्री कल्याण डामोर, पार्षद श्री जुवानसिंह गुन्डिया उपस्थित थे।
यहां पर लोगों में गौरव यात्रा के आगमन का बहुत उत्साह था। यहा पर गौरव यात्रा के कलश की पुष्पमाला एवं पुष्पवर्षा से स्वागत अभिनंदन किया गया।