Home Bhopal आतंकियों की मौत का मातम मनाने वाले , हिंदुओं की हत्याओं पर...

आतंकियों की मौत का मातम मनाने वाले , हिंदुओं की हत्याओं पर क्यों हैं चुप ? : डॉ. नरोत्तम मिश्रा

64
0
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, File Photo
भोपाल। आतंकियों द्वारा कश्मीर में ‘टारगेट किलिंग’ पर कांग्रेस की  चुप्पी पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने सोनिया  और राहुल गांधी  की छुट्टी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है ? उन्होंने कहा कि आतंकियों की मौत पर रोने वाले छद्म धर्मनिरपेक्षतावादी आज हिन्दुओं की हत्याओं पर सो रहे है।

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसके नेता सोनिया गांधी,राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी जी के हर फैसले पर सवाल उठाते है। सेना पर सवाल उठाते है। वैक्सीन पर सवाल उठाते है। देश की न्याय व्यवस्था तक पर सवाल उठाते है। अफसोस है कि कांग्रेसी कभी आतंकियों पर सवाल नही उठाते। कभी आतंकियों की कायराना हरकतों की भर्त्सना नही करते। क्यों ?  इससे तो यही साबित होता है कि तुष्टिकरण की राजनीति  करते-करते कांग्रेस  आतंकियोंके साथ खड़ी हो गयी है।

गृह मंत्री ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी की आंखों में बाटला हाउस  में आतंकियों के  मारे जाने पर आंसू आ गए थे। यह वही राहुल गांधी है जो कश्मीर में धारा 370 हटाने पर वहां विरोध करने पहुच गए थे। आज कश्मीर में हिन्दू मारे जा रहे है तो यही राहुल विदेश में मजे भी कर रहे हैं और देश की के बारे में अनर्गल बातें भी कर रहे है। यह वही कांग्रेस है जिनके नेता दिग्विजय सिंह आतंकियों के समर्थन में आजमगढ़ पहुच गए थे। कश्मीर में आज हिंदुओं की हत्याएं हो रही लेकिन कांग्रेस का कोई नेता कश्मीर जाने को तैयार नहीं है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कश्मीर में हिन्दुओं को  मारा जा रहा है। इसका कारण कश्मीर में धारा 370 हटाने  के बाद सामान्य होते हालात  है ।आतंकी बौखला गए है इसलिए यह सब कर रहे है। लेकिन जल्द ही वहाँ हालात सामान्य हो जाएंगे। कश्मीर में शांति होगी। लेकिन इस टारगेट किलिंग से कांग्रेस जरूर बेनकाब हो गयी है। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नही करेगी।