Home Crime पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके...

पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम, पार्टी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

101
0

Highlights

  • पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम फेंकने की घटना।
  • बाइक से आए थे तीन हमलावर, फिलहाल मामले की जांच जारी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
  • कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर जगतदल में भाजपा सांसद के घर पर हमला।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर जगतदल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम फेंके जाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह के घर के बाहर बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे तीन बम फेंके गए। बम किसने फेंका, इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

हालांकि भाजपा ने आरोप लगाया है कि ये काम टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया है। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले से ही टीएमसी और भाजपा में तनातनी देखने को मिली थी।

वहीं चुनावी नतीजों के बाद भी राज्य़ में कई जगहों से हिंसा की खबरें आई थीं। इस बीच अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम फेंके जाने को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये घटना चिंताजनक है।

 

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ये बात भी सामने आई है कि तीन हमलावर बाइक से आए थे। वहीं अर्जुन सिंह दिल्ली में हैं और उनके आज बंगाल जाने की उम्मीद है। पूरी घटना पर अर्जुन सिंह की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।