झाबुआ। राकेश पोद्दार। नगर संवाददाता। 17वी सीनियर राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता जबलपुर में झबुआ के विभोर व्यास ने दो रजत एक कांस्य पदक जीते विभोर ओर अथर्व बारिया का 18 से 27 मार्च जम्मु में होने वाली 41वी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये चयन हुवा साथ ही विभोर व्यास, अथर्व बारिया, सिकंदर चैहान, सोमनाथ सिंगाड़, कैलाश मेड़ा, तनिष्का राठौड़ का चयन 24 से 28 फरवरी को मोहाली चंडीगढ़ में होने वाली आल इंडिया यूनिवर्सिटी चेम्पियनशिप के लिए भी हुवा हैं पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी विजय कुमार सलाम जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मनोज बाबेल सचिव जयंतीलाल परमार सहसचिव जगदीश रावत कोषा अध्यक्ष जेवेन्द्र बोराडे, उमंग सक्सेना,श्रीमती कीर्ति राज गोड़, कमलेश पटेल, देवश्री नाय कालूसिंह राठौड़, जवानसिंह आदि ने बधाई दी और होने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये शुभकामनाएं दी।