Home Jhabua सामाजिक महासंघ की निर्धन वर्ग एवं जरूरतमंद लोगांे को मूल धारा में...

सामाजिक महासंघ की निर्धन वर्ग एवं जरूरतमंद लोगांे को मूल धारा में लाते हुए सामाजिक क्षेत्र से जोड़ने की अनूठी पहल

18
0

निर्धन बस्तीयों में जाकर परिवारों की सूची की जा रहीं तैयारी
शहर की करीब 12 निर्धन बस्तीयों में 3 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान

झाबुआ। राकेश पोद्दार। सामाजिक महासंघ जिला झाबुआ अपने मूल उद्देष्य सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के क्षेत्र में नित नई पहल करते हुए इस क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाने की ओर निरंतर अग्रसर है। जिसके लगातार सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे है।

जानकारी देते हुए सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने बताया कि इसी क्रम में महासंघ ने एक अनूठी पहल आरंभ की है। जिसमें शहर की करीब 12 निर्धन बस्तीयों का चयन कर वहां तीन दिवसीय अभियान के माध्यम से महासंघ के पदाधिकारी घर-घर जाकर ऐसे परिवारों से संपर्क कर उनकी लिस्ट तैयार कर उन्हें मुख्य धारा में लाते हुए अर्थात सामाजिक क्षेत्र से जोड़ते हुए उनकी हर संभव मद्द के भी प्रयास किए जाएंगे। सामाजिक महासंघ के इस अभियान के दौरान घर-घर पहुंचने पर पदाधिकारियों का परिवारजनों द्वारा आत्मीय स्वागत करते हुए परिवार संबंधी पूरी जानकारी दी जा रहीं है। इस अभियान में विशेष सहयोग सामाजिक महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गायत्री परिवार बसंत कॉलोनी के विनोदकुमार जायसवाल तथा जिला टेंट एवं लाईट एसोसिएषन के अध्यक्ष अजयसिंह पंवार भी प्रदान कर रहे है। यह तीन दिवसीय अभियान 10 अक्टूबर, सोमवार तक जारी रहेगा।
पूर्व में किए जा चुके है ऐसे कई अनूठे कार्यक्रम
प्रथम दिन सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, वरिष्ठ विनोदकुमार जायसवाल एवं अजयसिंह पंवार ने शहर के नेहरू मार्ग के पीछे गांधी बस्ती, रातीतलाई क्षेत्र के आसपास निवासरत निर्धन परिवारांे से संपर्क करते हुए उन्हें सूचीबद्ध किया। ज्ञातव्य रहे कि सामाजिक महासंघ द्वारा इससे पूर्व शहर के वार्ड क्र. 17 में रामदास कॉलोनी में वाल्मिकी समाज के लोगों के साथ यहां घर-घर केसरिया ध्वज फहराने के साथ समाज के सभी लोगों के सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया था। गणेषोत्सव पर्व के दौरान घटूलिये एवं गडुलिये समाज के परिवारजनों ने ‘‘झाबुआ के राजा’’ की विशेष आरती का लाभ प्राप्त किया। शहर में दोनो समाज के लोगों ने मिलकर ‘‘एक देश एक चुनाव’’ को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली।
सीनियर सीटीजन का बढ़ाया गया मान
पिछले दिनों अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिलेभर के सीनियर सिटीजन के लिए एक दिवसीय समागम का आयोजन अंबा पैलेस पर कर उनके लिए भरपूर मनोरंजक और उत्साहवर्धन गेम्स, डांस, सम्मान समारोह रखकर उनके जीवन में महत्व, आवष्यकता, मार्गदर्शन और आषीर्वाद को प्रतिपादित किया गया। सामाजिक महासंघ अपनी नित नई और सामाजिक सरोकार से परिपूर्ण तथा हिन्दू संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल के लिए पहचाना जाता है। सामाजिक महासंघ की इन अनूठी पहलों और कार्यों की पूरी जिले में लगताार सराहना हो रहीं है।