जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने किया पुष्पमाला पहनाकर स्वागत
झाबुआ। राकेश पोद्दार। केन्द्रीय राज्यमंत्री फगनसिह कुलस्ते शनिवार 1 अप्रैल को झाबुआ पधारे।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी नवकार संयोजक पत्रकार योगेन्द्र नाहर ने बताया कि शनिवार को भारत सरकार के केन्द्रीय राज्यमंत्री फगनसिह कुलस्ते स्थानीय सर्किट हाउस सुबह 11ः30 बजे पधारे जहाँ पर उनका स्वागत भापजा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, सत्येंद्र यादव, विश्वनाथ सोनी, मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, संगीता पलासीया,मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, कल्याण डामोर, अजय पोरवाल, ने किया। पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर ’जिला भाजपा कार्यालय पर झाबुआ अलीराजपुर जिले की संयुक्त संगठात्मक बेठक में पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरीया ने पुष्पमाला से कुलस्ते का स्वागत किया।
उक्त दोनों जिलो की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बेठक में प्रदेश अध्यक्ष कल सिह भाबर, माधुसिह डावर, नागरसिह चोहान, सुश्री निर्मला भुरीया, शांतिलाल बिलवाल, प्रदेश कार्यकारी सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक, ओमप्रकाश शर्मा, मकु परवाल, शेलेश दुबे, दोलत भावसार, मनोहर सेठिया, वकिल सिह, ठकराला, आदि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे संयुक्त बेठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सो मसिह सोलंकी ने किया।