Home Jhabua प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सर्मपण अभियान...

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सर्मपण अभियान के अन्तर्गत’ ’भाजपा युवा मोर्चा ने किया रक्त दान’

73
0

झाबुआ।राकेश पोद्दार। नगर संवाददाता। देश व प्रदेश नेत्रत्व के आहवान पर प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सर्मपण अभियान के अन्तर्गत जिले कि युवा तरुणाई भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज जिला चिकित्सालय झाबुआ में, 21 युनिट रक्त दान किया उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा सात अक्टूबर तक निरंतर रक्त दान किया जायेगा तथा रक्त की आवश्यकता होने पर , 71 रक्त दाताओं की सुची भी जिला चिकित्सालय में उपलब्ध करवाई है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, जिला महामंत्री संजय भाभर, अभियान सहप्रभारी प्रियांश कटारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलदीप चैहान, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, नयन टवली, बिट्टू सिंगार, सुरभान गुंडिया, मनसुल निनामा, उमेश डामोर, राजा चैहान सहित कई युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।