शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर मातृ शक्तियों के साथ जेकेआर ग्रुप के समस्त सदस्यों ने किया गरबा रास
झाबुआ। राकेश पोद्दार। शहर के कस्तूरबा मार्ग में आगामी 31 अगस्त, बुधवार को गणेशोत्सव के प्रथम दिन घट स्थापना पर झाबुआ के राजा की भव्य प्रतिमा विजयी मुर्हुत में सिंहासन पर स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही यहां 10 दिवसीय उत्सव का आगाज हो जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल एवं संध्याकाल बाप्पा की विशेष आरती और प्रसादी के साथ एक दिन महाआरती और महाप्रसादी भी रखी जाएगी। इस वर्ष जेकेआर ग्रुप द्वारा गणेषोत्सव वृहद पैमाने पर मनाया जाएगा।
इसी क्रम में 26 अगस्त, शुक्रवार देर शाम स्थानीय कृषि उपज मंडी में बड़ौदा (गुजरात) के कलाकारों द्वारा झाबुआ के राजा की संुंदर एवं मनमोहक करीब 15 फिट ऊंची प्रतिमा तैयार करने के बाद यहां से ट्राली में भगवान का विराजमान कर वाहन से राजगढ़ नाका, डीआरपी लाईन, विजय स्तंभ तिराहा होते हुए बस स्टेंड पर लाया गया। जहां जेकेआर के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रतिमा का अनावरण करने के बाद बाप्पा की विशेष आरती उतारी गई। तत्पष्चात् प्रसादी वितरण के साथ सत्त रंगारंग आतिशबाजी का क्रम आरंभ हो गया। बस स्टैंड पर बाप्पा के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और उन्होंने अपने मोबाईल से झाबुआ के राजा की भव्य प्रतिमा के फोटो और चल समारोह के वीडियो लेकर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए।
गाजों-बाजों और डीजे के साथ निकला भव्य चल समारोह
संध्याकाल 7.30 बजे बस स्टेंड से बाप्पा का चल समारोह निकाला गया। जिसमें सबसे आगे डीजे पर विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति गजाननजी महाराज के सुंदर एवं समधुर भजन और गीत पूरे शहर में गूंजायमान हुए। इसके पीछे एक युवा द्वारा अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर चलने के साथ पीछे अन्य युवाओं की टोलियांें और बालकों द्वारा केसरिया ध्वज लहराते हुए भगवान श्री राम, श्री गणेशजी और भारत माता के भी जयघोष लगाते हुए चले। जिसके पीछे मातृ शक्तियां तथा जेकेआर के समस्त सदस्य एक जैसी ड्रेस सफेद कुर्ता-पजामा और सफेद टोपी पहनकर सम्मिलित हुए। सबसे पीछे विशेष वाहन पर झाबुआ के राजा विराजमान होकर उन्होंने शहर भ्रमण किया। यह चल समारोह शहर के फव्वारा चौक, मेन बाजार, थांदला गेट, बाबेल चौराहा, सरदाभगतसिंह मार्ग, लक्ष्मीबाई मार्ग, राजवाड़ा, नेहरू मार्ग होते हुए कस्तूरबा मार्ग पहुंचा।
मन्नतों के राजा की एक झलक पाने के लिए शहरवासी दिखे बेताब
जेकेआर ग्रुप द्वारा इस वर्ष 14वां गणेशोत्सव धूमधाम से एवं भव्य स्तर पर मनाया जा रहा है। जैसे ही मन्नतों के राजा का चल समारोह बस स्टेंड से आरंभ हुआ, तो करीब-करीब हर मार्गों और तिराहो-चौराहों, यहां तक की लोगांे ने अपने घरों की छतों और गलियारों में भी खड़े रहकर बाप्पा की आगवानी करते हुए उनके दर्शन लाभ लिए। जगह-जगह बाप्पा पर पुष्पवर्षा करने के साथ बाप्पा की सुंदर एवं मनमोहक प्रतिमा के मोबाईल पर फोटो लेने एवं वीडियों बनाने में भी युवाआंे मंे अत्यधिक क्रेज नजर आया।