सुबह 4 बजे तक सील हो पाया स्ट्रांग रूम
झाबुआ। राकेश पोद्दार। विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम के साथ स्ट्रांग रूम मे सील हो गया । पोलिटेक्निक काॅलेज के स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की कंपनी तैनात है। वहां किसी को आने जाने नही दिया जा रहा। जिसे भी सुरक्षा व्यवस्था देखना है बाहर की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर देख सकता है।
शुक्रवार रात साढे 8 बजे से मतदान सामग्री जमा होना शुरू हुई और देर रात तक काम चलता रहा। स्ट्रांग रूम कलेक्टर तन्वी हुड्डा एवं अन्य अधिकारी और प्रत्याशियो की मौजूदगी मे सील किया गया। इस काम मे सुबह लगभग 4 बजे गई। थांदला के का्रंग्रेस प्रत्याशी रात 12 बजे से पहुच गए थे। इतनी देर प्रक्रिया पुरी होने का इंतजार करना पडा।
मतदान समाप्त कर पिंक बूथ के कर्मचारियो का किया स्वागत
मतदान दलो मे से पिंक बूथ पर ड्यूटी देने वाली महिला कर्मचारियो के लौटने पर कलेक्टर तन्वी हु्ड्डा, सीईओ जिपं रेखा राठौर उप निर्वाचन अधिकरी अंकिता प्रजापति सहित अन्य अफसरो ने स्वागत किया। पेटलावद विकासखंड के बूथ नंबर 253 रातीमाली के पिंक बूथ की टीम के मंजू शुक्ला, किरणबाला परमार, रशीदा मंसूरी और सविता धुर्वे का पहुचने पर स्वागत किया। यहा से सेक्टर अधिकारी केएल परमार थे। रात लगभग साढे 11 बजे तक सभी बसे यहा आ चुकी थी। लेकिन सामग्री जमा करते करते तीन घंटै और लग गए। कुछ नए अधिकारियो को प्रपत्र भरने मे समस्या आई तो अफसरो और दूसरे दलो के सदस्यो ने उनकी ममद की। सबसे पहले झाबुआ अविधानसभा का काम पुरा हुआ। क्योकि इसके बूथ सबसे नजदीक थे। आखिरी बस पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से आई। शनिवार सुबह दस्तावेजो की स्कू्रटनी की गई।