झाबुआ। राकेश पोद्दार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर प्रदेश सरकार की योजनाओं को पत्रकारों के समक्ष उपलब्धियों के रुप में ही महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिले की प्रभारी श्रीमती ममता जोशी पत्रकार वार्ता को संबोधित किया इस अवसर पर आपके साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता अजनार जनार जिलामंत्री श्रीमती संगीता पलासिया पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार जिला महामंत्री भाजपा श्री सोम सिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे ।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती जोशी ने कहा कि हमारी सरकार एवं हमारे लाडले मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के उत्थान के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए का योजनाओं को लागू किया इसके तरह हाल ही में लाडली बहना योजना जिसके तहत प्रत्येक महिला को मासिक एक एक हजार डाले जाएंगे लाडली लक्ष्मी योजना मुद्रा लोन योजना समूहों को आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना जैसी कई महत्वकांक्षी योजनाएं लागू कर महिलाओं को तैयार किया जा रहा है।
श्रीमती जोशी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार के समय शिवराज जी द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गई सभी योजनाओं को बंद कर दिया था वही कमलनाथ सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह जैसी योजना है भी बंद कर दी थी हमारी सरकार के आते ही ऐ सभी योजनाएं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पुन्ह चालू कर दी गई इसका लाभ आज प्रदेश की महिलाएं भरपुर लाभ उठा रही है।
इस अवसर पर पत्रकार वार्ता का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष भावसार द्वारा किया गया कोई हमार प्रदर्शन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी द्वारा किया गया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर विनीता जोशी अनसूया वैष्णव प्रतिभा शर्मा, झाबुआ नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, जिला मंत्री संगीता पलासिया, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता वर्मा, श्रीमती शांति वसुनिया, श्रीमती शोभा कटारा, केसरी बेन आदि उपस्थित रहे।