Home Bhopal दंगाइयों के घर टूटे तो दिग्विजय के सीने में साँप क्यों  लोटे...

दंगाइयों के घर टूटे तो दिग्विजय के सीने में साँप क्यों  लोटे : डॉ. नरोत्तम मिश्रा

71
0
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, File Photo

भोपाल। खरगोन दंगे को लेकर झूठी फ़ोटो ट्वीट करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कानूनी शिकंजे में फँस सकते है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्यवाही के संकेत दिए है। डॉ.मिश्रा ने कहा है कि दंगाइयों के मकानों- दुकानों पर बुलडोजर चलते ही चचा  जान दिग्विजय सिंह का दर्द सामने आ गया है। वह प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के लिए अब झूठे ट्वीट कर रहे हैं , वायरल होने के बाद डिलीट कर रहे है।

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की स्लीपर सेल के मंसूबे खरगोन में फेल हो गए है। दंगाइयों के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्यवाही से टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग दहशत में आ गए है। यही कारण है कि अब यह लोग प्रदेश की शांति भंग करने के लिए झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि खरगोन में जब शांति दूतों ने रामनवमी के जुलूस पर पत्थर फेंके थे तब दिग्विजय ने ना कोई सवाल उठाया ना कोई ट्वीट किया। सवाल तो तब उठे जब हमने दंगाइयों पर कार्रवाई की। यह पीड़ादायी है। कभी तो समानता की सोचना चाहिए।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर गृह मंत्री ने कहा दिग्विजय सिंह भ्रम फैलाते रहते हैं। साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की बात हो या फिर प्रदेश को बदनाम करने की बात हो दिग्विजय हमेशा आगे दिखते है वह पहले भी ऐसा करते रहे हैं। पहले उन्होंने पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल से जोड़कर बताया था और अब बाहर की मस्जिद को जिसमे भगवा झंडा लगाया जा रहा है को मध्यप्रदेश से जोड़कर  बता रहे हैं। उनका यह ट्वीट लगातार वायरल हो रहा है। मैं इस पर विधि विशेषज्ञों से राय ले रहा हूं।राय लेने के बाद  दिग्विजय सिंह पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।