Home COVID-19 देश में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.52 लाख केस, 2800 से...

देश में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.52 लाख केस, 2800 से ज्यादा मौतें, ठीक हुए मरीजों की संख्या: 1,43,04,382

86
0
Demo Pic

मुश्किल वक्त में भारत को मिला दुनिया का साथ, तिरंगे के रंग में रंगी बुर्ज खलीफा

 

 नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों का रिकॉर्ड टूटता जा रहा है। बीते 24 घंटे में भारत में 3,52,991 लाख कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 2812 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 2,19,272 मरीज ठीक भी हुए है। इसी के साथ देश में कुल केसों की संख्या: 1,73,13,163 हो गई है। देश में एक्टिव केस की संख्या 28,13,658 है। अबतक ठीक हुए मरीजों की संख्या: 1,43,04,382 है।

देश में कोरोना की स्थिति: 

 

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 132 6 5467 57 66
2 Andhra Pradesh 89732 8261 936143 4304 7685 69
3 Arunachal Pradesh 581 31 16968 28 58 2
4 Assam 16817 1272 219516 558 1200 14
5 Bihar 87155 5194 314286 7533 2155 68
6 Chandigarh 5236 334 33021 413 435 2
7 Chhattisgarh 123835 872 521217 11595 7310 199
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 1999 95 4577 106 4
9 Delhi 94592 1512 918875 21071 14248 350
10 Goa 13689 1611 62771 658 1017 24
11 Gujarat 115006 7412 374699 6727 6328 157
12 Haryana 74248 4864 346304 6057 3767 64
13 Himachal Pradesh 13577 166 72588 1165 1336 32
14 Jammu and Kashmir 19558 1494 139050 866 2147 21
15 Jharkhand 48105 2513 151651 3287 1991 103
16 Karnataka 262181 27679 1062594 6982 14426 143
17 Kerala 219221 20317 1181324 8122 5110 30
18 Ladakh 2027 55 11192 63 138 2
19 Lakshadweep 1178 134 947 30 1
20 Madhya Pradesh 91548 2185 402623 11324 5133 92
21 Maharashtra 700207 3909 3530060 61450 64760 832
22 Manipur 805 100 29231 38 385 2
23 Meghalaya 1388 144 14446 62 160 2
24 Mizoram 726 14 4671 8 13
25 Nagaland 679 121 12406 56 98 3
26 Odisha 42538 2645 362931 3464 1988 7
27 Puducherry 7288 521 45243 476 748 11
28 Punjab 48154 1589 282504 5315 8432 76
29 Rajasthan 136702 9086 374134 6649 3601 74
30 Sikkim 934 136 6234 11 138 1
31 Tamil Nadu 105180 4512 963251 11065 13557 82
32 Telengana 65597 2668 334144 3840 2042 43
33 Tripura 763 36 33470 62 394
34 Uttarakhand 35864 2534 113791 1790 2146 44
35 Uttar Pradesh 297616 9472 777844 25633 11165 206
36 West Bengal 88800 7425 644209 8407 10941 57
Total# 2813658 130907 14304382 219272 195123 2812
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

इस बीच, भारत के हालात पर दुनियाभर में चिंता जताई जा रही है। अब दो अमेरिकी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों के भारतीय मूल के सीईओ ने भी मदद पहुंचाने का वादा किया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने मौजूदा स्थिति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण भारत में उत्पन्न हुई स्थिति से दुखी हैं और राहत उपायों में मदद करने व ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद का वादा करते हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी मदद का वादा किया है।

मुश्किल वक्त में भारत को मिला दुनिया का साथ, तिरंगे के रंग में रंगी बुर्ज खलीफा

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां के हालात देख बाकी देश भी सहम गए हैं। अमरिका, रूस, फ्रांस, यूएई, यहां तक कि चीन और पाकिस्तान ने भी मुश्किल वक्त में भारत का समर्थन किया है। भारत को समर्थन देने के लिए UAE के दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित किया गया। रविवार रात बुर्ज खलीफा के साथ-साथ ‘आबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी’ के मुख्यालय पर भी भारतीय झंडे को प्रज्जवलित किया गया। साथ ही ‘भारत हिम्मत बनाए रखो’ का संदेश दिया गया। नीचे देखिए वीडियो