Home Bhopal राहुल को भारत जोड़ो नही कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए: डॉ.‌ नरोत्तम...

राहुल को भारत जोड़ो नही कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए: डॉ.‌ नरोत्तम मिश्रा

36
0
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, फाईल फोटो

कमलनाथ हुए सफल  दिग्विजय सिंह को दूर करने में

भोपाल। कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा व उस यात्रा के लिए बनी समिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को शामिल करने पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश पहले से सशक्त और एकजुट है। उसे  जोड़ने की चिंता करने की जरूरत नही है राहुल गांधी को। उन्हें कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए जो रोज तिनके-तिनके कर बिखर रही है। हां इस यात्रा के लिए गठित समिति ने कमलनाथ जी की दिग्विजय सिंह को प्रदेश से दूर करने की मनोकामना जरूर पूरी कर दी ।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी  दरअसल कांग्रेस जोड़ो यात्रा ही निकालना चाहते है। जनता को भ्रमित करने के लिए यात्रा का नाम रखा है भारत जोड़ो यात्रा । देश तो पहले ही प्रधानमंत्री मोदी जी के सक्षम हाथों में है। पूरी दुनिया मे भारत के नाम का डंका बज रहा है। ऐसा कोई महीना नही जाता ,जब दुनिया के देशों का कोई राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री भारत नही आता हो। यह सब कांग्रेस को भी पता है। इसलिए वह भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाल रही है। जरूरी भी है क्योंकि कांग्रेस लगातार टूट कर बिखर रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि भारत जोड़ो   यात्रा के लिए बनी समिति में दिग्विजय सिंह को शामिल करने पर ज्यादा खुशी तो कमलनाथ जी को ही हुई होगी क्योंकि वे किसी भी तरह दिग्विजय सिंह को प्रदेश से दूर करना चाहते थे। उनकी मनोकामना आज पूरी हो गई है।

दिग्विजय सिंह को मोदी जी की तारीफ से होती है पीड़ा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी की तारीफ करने पर सवाल उठाने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह दिग्विजय सिंह वही है जो जाकिर नाइक को शांति दूत कहते है। कांग्रेस नेता जब उन्हें संत की उपाधि देते है तो खुश हो जाते है तब इसका विरोध नही करते है। लेकिन हिन्दू साधु संतों के अपमान का कोई अवसर अगर उन्होंने छोड़ा हो तो बताए।मोदी जी रामजन्म भूमि का शिलान्यास कर रहे थे तो उन्होंने उसकी तारीख  पर सवाल उठा दिए थे ज्योतिष बन गए थे। मोदी जी हिन्दू ह्रदय सम्राट है कोई संत अगर उनकी तारीफ करता है तो दिग्विजय सिंह को पीड़ा  हो जाती है।