Home Jhabua मंहगाई , बेरोजगारी , कालाबाजारी व भ्रष्टाचार के विरोध में राजभवन भोपाल...

मंहगाई , बेरोजगारी , कालाबाजारी व भ्रष्टाचार के विरोध में राजभवन भोपाल घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पुलिस ने वाटर कैनन से खदेडा

33
0

झाबुआ जिले से कई कार्यकर्ताओ की शिरकत

झाबुआ। राकेश पोद्दार। मंहगाई, बेरोजारी, कालाबाजारी के साथ साथ भ्रष्टाचार एवं कई अन्य मुद्दो को लेकर कांग्रेस द्वारा भोपाल राजभवन मे 13 मार्च 2023 सोमवार को शक्ति प्रदर्षन किया गया। जिसमें पूरे प्रदेष से कांग्रेस के बडे बडे नेताओ के साथ साथ कार्यकर्ताओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

झाबुआ काग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले से कई बडे नेता जिसमें कांग्रेस प्रदेष अध्यक्ष डाॅ विका्रंत भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाष रांका, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भोपाल में शक्ति प्रदर्षन किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा कांग्रेसियो को वाटर कैनन से खदेडकर भगाया। शक्ति प्रदर्षन करीब 2 घंटे से भी ज्यादा चला। बैरिकेट्स टोडकर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओ द्वारा आगे बढने पर घायल भी हुये है। पुलिस द्वारा विधायक जीतू पटवारी, कुणाल चैधरी एवं 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया।
कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाष रांका द्वारा भोपाल प्रदर्षन के पहले ही प्रेस काॅफे्रन्स कर प्रदेष में मंहगाई, बेरोजगारी, कालाबाजारी एवं भ्रष्टाचार को उजागर करते हुये बताया कि भाजपा द्वारा देष को सिर्फ बेचा जा रहा है। वही उन्हे जनता के हित से कोई मतलब नही है। भाजपा का काम सिर्फ राजनिति करना है। गरीब वर्ग परेषान हो रहा है। किसानो को उनका उचित मूल्य अनाजो का नही मिल पा रहा है। गांवो में लगाई गई कारोडो रूपयो की नल जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकिया तो है लेकिन उनमे पानी नही है। गरीब किसान आज भी परेषान हो रहा है। मंहगाई आज लोगो को मार रही है। वही घरेलू सामानो की मंहगाई आज हर एक परिवार वर्ग झेल रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्षन करते हुये भोपाल में जंगी प्रदर्षन किया गया।