Home Jhabua पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथजी पर सच्चाई उजागर करने पर प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह...

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथजी पर सच्चाई उजागर करने पर प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह जी ने एफआईआर सच्चाई को सामने लाना क्या गलत है- प्रदेश अध्यक्ष डाॅ विका्रंत भूरिया

112
0

झाबुआ। राकेश पोद्दार। नगर संवाददाता। इस कायराना हरकत के विरोध में युवा कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में गांधी प्रतिमा, अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया एवं गांधी जी अम्बेडकर जी को ’कमलनाथ जी की चिट्ठी’ ज्ञापन स्वरूप सौपी , और उनसे न्याय की गुहार लगाई।
मध्यप्रदेश युवा कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ विका्रंत भूरिया ने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर झाबुआ के फव्वारा चैक पर गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होकर समस्त सहयोगी कार्यकर्ताओ एवं मीडिया के समक्ष गांधीजी की प्रतिमा को ज्ञापन समर्पित किया। एवं वर्तमान शिवराज सरकार को कोसते हुये कहा कि सरकार अपनी विफलताओ को छीपा रही है। आज का दिन मप्र काला दिवस के रूप में मनाया जाऐगा। राज्य सरकार कोरोना से हुई मौते के आकडे छीपा रही है। जिसकी आवाज मान्यनीय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथजी ने उठाना चाही एवं सच्चाई से सरकार को अवगत कराना चाहा तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी ने उन पर एफआईआर दर्ज करवा दी।

शिवराज सरकार पुरी तरह से तिलमिला सी गई है। वही मुआवजे की राशी जिसमे एक लाख रूपये कोरोना मृत्यु होने पर मिलने चाहिये तो वो राशी उन्हे क्यो नही दि जा रही है। किसानो की आवाज उठाई तो क्या कमलनाथ जी देशद्रोही हो गये, उन्होने 18 प्लस के लोगो का टीकाकरण नही हो पा रहा है तो इसके लिये आवाज उठाई तो क्या गलत किया। जिस इंडियन वैरियंट का हवाला देकर कमलनाथ जी पर दोष मढा जा रहा है वह वैरियंट डब्लुएचओ के अनुसार भारतीय वैरियंट है। एवं केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के हलकनामे में यह बताया है कि यह इंडियन वैरियंट बहुत ही खतरनाक है जिसकी रोकथाम करना बहुत जरूरी है। कमलनाथजी पर एफआईआर दर्ज करने से आपका काम नही बनेगा। सच परेशान हो सकता है पर पराजीत नही। ये लडाई हम जारी रखेगे। युवक कांग्रेस को हर एक कार्यकर्ता प्रदेश के हर शहर के गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर इसका विरोध प्रदर्शन कर रहा है।