Home Jhabua कमलेश जैन मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हुए मनोनीत, कलेक्टोरेट...

कमलेश जैन मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हुए मनोनीत, कलेक्टोरेट में स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई

35
0

झाबुआ। राकेश पोद्दार। मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने संघ का जिलाध्यक्ष कलेक्टोरेट मंे पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं वर्तमान जिला नाजिर कमलेश जैन को मनोनीत किया है।
उक्त मनोनयन पर उनका अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष गजराज दातला, प्रांतीय राजस्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक चौहान, अधीक्षक कलेक्ट्रेट नरेंद्र परमार, राजेश भावसार, मकनसिंह पालीवाल, प्रतापसिंह सोलंकी, सुनील शुक्ला, प्रकाश पालिवाल, शशिकांत शर्मा, अन्नू भाबर, शुभद्रा श्रीवास, शशि सोलंकी, कुसुम कनेश, संध्या कुलकर्णी, अनिता बिलवाल, राजवीर चौधरी, रंजीत मिश्रा, मगन यादव आदि ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर नवीन जिलाध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि वह संगठन के माध्यम से लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के हितार्थ सत्त कार्य करेंगे।