भोपाल- कलाकुंज फाउंडेशन संस्था कोरोना पॉजिटिव मरीजों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रही है।
पिछले 10 दिनों में अब तक एक हज़ार से अधिक थालियां भोजन वितरित किया जा चुका है।प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना संक्रमित हुए लोगो को खाने पीने में दिक्कत होने लगी । अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों को और उनके परिजनों को भोजन के तलाश में इधर उधर भटकना पड रहा था। इन परेशानियों को देखते हुए कलाकुंज फाउंडेशन ने फ़ूड फ़ॉर पॉजिटिव अभियान की शुरुआत की और इसके तहत कोरोना संक्रमित व्यक्ति तथा उनके परिजनों को निशुल्क भोजन पहुचना प्रारंभ किया।
इस अभियान की शुरुआत कोलार क्षेत्र से किया गया। उसके बाद धीरे-धीरे लगभग भोपाल के सभी इलाकों में भी अपनी सुविधाएं प्रदान करने लगे। अपने उत्कृष्ट कार्य करने के बदौलत इस अभियान को covidmealforindia.com द्वारा सर्टिफाइड किया गया।
इस संस्था की संस्थापक पूजा चौकसे ने बताया कि उनके खुद के रिश्तेदारों को कोरोना संक्रमित होने पर बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बीमारी के समय इंसान कमजोरी से जूझ रहा होता है और ऐसे में उसे सहारे की जरूरत होती है। आगे उन्होंने बताया कि इन परेशानियों को देखते हुए इस मुश्किल घड़ी में अपने संस्था के माध्यम से लोगो की मदद करने और मानवता को बचाए रखने के लिए आगे कदम बढ़ाया।
इस अभियान के सफलता के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि सोशल मिडिया के माध्यम से सभी लोगों तक इस मुहिम को पहुचाया गया। इसमे सभी क्षेत्रवासियों का पूरा सहयोग रहा, उन्होंने इस संदेश को खूब शेयर किया और परिणामस्वरूप सभी लोगों तक हमारी बात पहुँची।