बाल संप्रेक्षण गृह मे बच्चो को दिये सुझाव
झाबुआ। राकेश पोद्दार। नगर संवाददाता। मंगलवार दोपहर एक बजे जिला बाल कल्याण समिति न्याय पीठ के सदस्य यशवंत भंडारी, गोपालसिंह, पंवार एव ममता तिवारी ने बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण कर अपचारित बच्चो से चर्चा की। वही उनसे बातचीत कर वर्तमान में फैली कोरोना महामारी के बारे में भी बताया।
समिति के वरिष्ठ सदस्य यशवंत भंडारी द्वारा बच्चो से चर्चा के दौरान बताया कि प्रदेश में जहा एक ओर कोरोना महामारी ने अपने पैर पसार रखे है वही दूसरी ओर पुरा देश इस बीमारी से जुझ रहा है। ऐसे में अपनी सुरक्षा ही अपने आसपास के लोगो की सुरक्षा है। जिसमें आप स्वयं ही अपनी जिम्मेदारी को निभाएंेगे ओर स्वयं एवं अपने आस पास के वातावरण को भी शुद्ध रखेगे। जिला प्रशासन द्वारा गाईड लाइन के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है साथ देा गज दूरी बनाए रखे ओर साथ ही अपने हाथो को बार बार साबून या फिर सैनेटाईजर से धोये। जिससे की स्वयं आप भी इस कोरोना महामारी से बच सकेंगे ओर आपके आसपास के लोग भी इससे सुरक्षित रहेंगे।
समिति के गोपालसिंह पंवार द्वारा भी बच्चो को इस कोरोना महामारी से बचने के बारे में बताया गया। वही सभी बच्चो को आगे आने वाले समय में अपने आप को एक मजबूत एवं बेहतर इंसान बनाने के लिये पढाई मे अधिक मेहनत कर अपने आप को काबिल बनाने के बारे में बताया। उन्होने बताया कि जीवन सिर्फ एक बार मिलता है इसी जीवन में पाप भी होते है ओर इसी जीवन मे ंपूण्य भी होते है। लेकिन सच्चा इंसान वही है जो इस जीवन को अपनाता है ओर हमेशा पूण्य करता है। इसलिये आगामी जीवन में कुछ ऐसा हो जिससे की अपने आप पर हमें गर्व महसुस हो ना की शर्म।
08 झाबुआ फोटो- 001- बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चो से चर्चा करते हुये समिति के सदस्य।
————————————————-