Home Bhopal प्रदेश भर में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ, मंडल स्तर पर...

प्रदेश भर में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ, मंडल स्तर पर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्जवलन

80
0

भोपाल। देश भर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। शुक्रवार को इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के साबरमती आश्रम से की। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने महोत्सव का शुभारंभ भोपाल से किया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों एवं मंडलों में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के शहीदों से लेकर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के समाधि स्थल और महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन के आयोजन हुए। जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों का पुण्य स्मरण और दीप प्रज्जवलित कर अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया।

 

                भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रातः शौर्य स्मारक में शहीदों का स्मरण कर चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने शाम को उत्तर विधानसभा में भोपाल विलीनीकरण आंदोलन के स्मारक शहीद गेट पर दीप प्रज्जवलित कर विलीनीकरण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात मिंटो हॉल पहुंचकर गांधी प्रतिमा के समीप दीप प्रज्जवलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, श्री आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, सुश्री राजो मालवीय, पूर्व विधायक श्री ध्रुवनारायण सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।

 

                ग्वालियर में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश चौधरी, ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह ,जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, वरिष्ठ नेता अभय चौधरी, जय सिंह कुशवाह जयप्रकाश राजौरिया, राकेश जादौन, राजेश सोलंकी, महेश उमरैया, अरविंद राय, नीरू सिंह ज्ञानी, राजू सेंगर, नूतन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र आर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किये गए।

 

                इंदौर ग्रामीण मे आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आज संविधान निर्माता बाबा साहेब बी.आर. अम्बेडकर की जन्मस्थली अम्बेडकर नगर (महू) में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, श्री तुलसीराम सिलावट एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर उपस्थित थे। इंदौर के सभी मंडलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर शहीदों की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                उज्जैन में अमृत महोत्सव मनाया गय। जहां पर महापुरुषों की प्रतिमाओं, कीर्ति स्तम्भों सहित शहीदों के चित्रों के समक्ष दीप जलाकर उनका पूण्य स्मरण किया गया। जिलाध्यक्ष श्री विवेक जोशी की अगुवाई में अमृत महोत्सव की शुरूआत की गई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन टॉवर चौक पर एकत्रित हो रैली के रूप में शहीद पार्क पहुँचे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री अमृतलाल अमृत व मीसाबंदियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संभागीय संगठन मंत्री श्री जितेंद्र लिटोरिया, नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चिन्तामणि मालवीय, श्री अनिल जैन कलुहेड़ा, श्री सोनू गहलोत, श्री विशाल राजोरिया, श्री ओम जैन,श्री सुरेश गिरी,श्री अमित श्रीवास्तव, श्री संजय अग्रवाल, श्री दिनेश जाटवा, अमय आप्टे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 

                इंदौर ग्रामीण में रेल चौराहा स्थित शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री केदार सिंह मंडलोई, विधायक श्री विष्णु खत्री, श्री गोपाल सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                रीवा में आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण करके शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

 

                बालाघाट में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक श्री गौरीशंकर बिसेन, जिलाध्यक्ष श्री रमेश भटेरे, श्री सुरजीत सिंह ठाकुर, श्रीमती लता ऐलकर, श्री रेखा बिसेन, श्रीमती मौसम हरिनखेडे, श्री मनोज हरिनखेडे, श्री भरत चौधरी, श्री सारिका बिसेन उपस्थित थे।

 

                मुरैना में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल संग्रहालय पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाध्यक्ष डॉ.योगेश पाल गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री मुंशीलाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकताओं ने रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया।

 

                 सीहोर में शहीद कुंवर चैनसिंह की छतरी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमृत महोत्सव की शुरूआत की। इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                बडवानी जिले में स्थित ग्राम ढाबा बावली स्थित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा भीमा नायक के स्मारक पर पार्टी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। संध्या समय में बडवानी स्थित विजय स्तंभ में भारत माता की आरती का आयोजन हुआ। ग्राम ढाबा बावली 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीमा नायक की जन्मस्थली है।

 

                छतरपुर के चरण पादुका शहीद स्मारक पर अमृत महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मलखान सिंह, श्री अरविंद पटैरिया, श्री जयराम चतुर्वेदी, श्री सुरेन्द्र चौरसिया सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                अलीराजपुर के भाबरा में क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली से पार्टी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने अमृत महोत्सव की शुरूआत की। क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद का पुण्य स्मरण करते हुए सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, जिलाध्यक्ष श्री वकील सिंह ठकराल, पूर्व विधायक श्री माधव सिंह डाबर, श्रीमती निर्मला डाबर, श्री मनीष शुक्ला सहित कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

                धार के अमझेरा में 1857 की क्रांति के योद्धा महाराणा बख्तावर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपाल सिंह चावड़ा, जिला अध्यक्ष श्री राजीव यादव, सांसद श्री छतर सिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री ठाकुर, श्री कमल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

                बैतूल में जय स्तंभ चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर सांसद श्री दुर्गादास उइके, श्री हेमंत खण्डेलवाल, श्रीमती ज्योति धुर्वे, जिलाध्यक्ष श्री आदित्य बबला शुक्ला सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

                भिण्ड नगरपालिका परिषद में शहीदों को याद कर अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सांसद श्री संध्या राय, जिला अध्यक्ष श्री नाथूसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                झाबुआ में पार्टी के जिला कार्यालय पर शहीदों को याद कर अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्णसिंह नायक, पूर्व विधायक श्री शांतिलाल बिल्वाल, श्री दौलत भावसार सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                छिंदवाड़ा में मानसरोवर कॉप्लेक्स के सामने मेजर अमित ठेंगे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री बंटी साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रमेश पोपली, श्री शेषराव यादव सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                मंडला में रानी दुर्गावती की प्रतिमा एवं शहीद उदयचंद जैन शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। मण्डला नगर में स्थापित महापुरूषों को मूर्ति स्थल वीरांगना रानी दुर्गावर्ती, वीरांगना रानी अवंति बाई, शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, छत्रपति शिवाजी, स्वामी विवेकानंद, डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल के समक्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                डिंडौरी में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पार्टी जिला कार्यालय पर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत, श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, श्री जयसिंह मरावी, श्री शैलेन्द्र ठाकुर सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                मंदसौर में चन्द्रशेखर आजाद, शहीद उद्यमसिंह, लौहपुरूष वल्लभभाई पटैल, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. अंबेडकर एवं गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर जिला मंत्री श्री हिम्मत डांगी, मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                उमरिया में अमर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की गयी। बिरसा भगवान का पूजन अर्चन किया कर स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर सभी कार्यकर्ताओं ने 75 तेल के दीपक जलाकर स्वतंत्रता का जश्न मनाया। इस अवसर पर श्री इंद्रपाल सिंह, श्री योगेश द्विवेदी, श्री राजेश सिंह, श्री पवार राजेंद्र, श्री सौरभ गौतम सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                सिवनी में ग्राम टुरिया में स्थिति शहीद स्मारक मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐतिहासिक पुरानी जेल (गर्ल्स कॉलेज) सिवनी में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे, सासंद डा. ढालसिंह बिसेन, विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

 

                सीधी में आज़ादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री इन्द्र शरण सिंह चौहान के नेतृत्व में में मानस भवन के शौर्य स्तंभ पर शहीदों को पुष्पांजलि और भारत माता की आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                हरदा के अन्नपूर्णा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                नीमच में अमृत महोत्सव के अंतर्गत शहीद पार्क में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्रीमती अवंतिका महल सिंह जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हेमन्त हरित, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर गांधी जी द्वारा साबरमती से नमक तोड़ो आंदोलन के शुरुआत की 91 वी बरसी के अवसर पर प्रकाश डाला।

 

                राजगढ़ जिले में छतरी चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता की लड़ाई के अग्रदूत चैन सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण करने के उपरांत छारबाग में उनकी समाधि पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नरसिंहगढ़ तहसील में सांसद रोडमल नागर, विधायक राज्यवर्धन सिंह, वीर विक्रम सिंह, श्री चेन सिंह, श्री जितेन्द्र सिंह पवार उपस्थित थे।

 

                खरगोन में स्थानीय टाउन हाल में अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मीसाबंदी और कारगिल युद्ध में शहीद हुए राजेंद्र यादव की पत्नी प्रतिभा यादव को शॉल एव श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। सांसद श्री गजेंद्र पटेल एवं पूर्व मंत्री श्री बालकृष्ण पाटीदार ने मीसाबंद विट्ठलदास भावसार की पत्नी पार्वतीबाई का शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्यामलाल भावसार की पत्नी श्रीमती सुभद्राबाई का स्वास्थ्य खराब होने से घर से ही आर्शीवचन दिया।

 

                खण्डवा में नगर निगम प्रागंण में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पार्टी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर शहीद स्मारक के समीप 75 दीपक प्रज्जवलित किए। विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री सेवादास पटेल एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। पार्टी नेताओं ने अनाज मंडी स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

                ग्वालियर ग्रामीण के डबरा में गांधी पार्क पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

                जबलपुर ग्रामीण में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतमाता एवं महापुरुषों के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक श्री सुशील तिवारी इंदू, जिलाध्यक्ष श्री सुभाष’रानू’ तिवारी व मंडल अध्यक्ष प्रतीक दुबे सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं उपस्थिति थे।

 

                शाजापुर में आजादी की 75वी वर्षगांठ के शुभारंभ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अम्बाराम कराडा, श्री नवीन राठौर सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

                छतरपुर में देश भर में आज़ादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद वीरेन्द्र कुमार ने सिंहपुर चरण पादुका के शौर्य स्मारक में शौर्य स्तंभ पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव  पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पुषपेंद्र प्रताप सिंह किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अविनेंद्र पटेरिया सांसद प्रतिनिधि श्री धीरेन्द्र नायक सहित सेकडो लोग मौजूद थे।

 

                रायसेन में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार के नेतृत्व में नगर मंडल बेगमगंज द्वारा गांधी बाजार विजय स्तंभ पर 75 दीप प्रज्वलित कर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया भारत के महान सपूतों को कोटि-कोटि नमन किया।

 

                श्योपुर के जय स्तंभ पर शहीदों को याद कर 75 दीपक प्रज्जवलित कर आरती की गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, श्री दुर्गालाल विजय, श्री दौलत राम गुप्ता, श्रीमती उमा शर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

                होशंगाबाद के पिपरिया में राजा भभुत सिंह मटकुली को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री माधव अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। होशंगाबाद के सभी मंडलों पर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

                गुना में भारत आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि सिंह यादव, राधेश्याम पारीक, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रकाश तिवारी, मनोज दुबे, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शांति जोगी, वरिष्ठ नेता श्रीमती बंदना मॉडर,े निक्की सोहेल, रमाकांत चौबे धर्मेंद्र सिकरवार राजेश साहू संतोष धाकड़ आदि मौजूद थे।

 

                सागर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के शुभारंभ पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कटरा नमक मंडी के पास जयस्तंभ पर अमर शहीदों को नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों का स्मरण किया। सागर के देवरी में अमर शहीदों के याद में आयोजित कार्यक्रम में सांसद राज बहादुर सिंह, पार्टी जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया उपस्थित थे।

 

                आगर मालवा में विजय स्तंभ चौराहा पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विजय दीप प्रज्ज्वलन के साथ अमृत महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेडी, मनोज बंटी ऊंटवाल ने स्व.जगदीशसिंह राठौर की धर्मपत्नी नंदकुवंर सिंह एवं लोकतंत्र सैनानी स्व. नरेंद्र परमार की धर्मपत्नी चंद्रमणी परमार का सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष करणसिंह यादव, पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार, लालजीराम मालवीय, सतीश सिहंल, कैलाश कुंभकार,मंयक राजपूत, कैलाश गवली,सुधिर जैन,जगदीश गवली,संतोष गोयल,मनीष सोलंकी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

                शिवपुरी में तात्या टोपे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती, जिला पदाधिकारी व कार्यककर्ता उपस्थित थे।

 

                अशोकनगर में राणा सत्येन्द्र पार्क पर 75 दीपक प्रज्जवलित कर रंगोली बनाई गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी, सांसद श्री केपी झाला, श्री जजपाल सिंह जज्जी, श्री गजराम यादवव, श्री वीरेन्द्र भदौरिया, श्री जयकुमार सिंघई उपस्थित थे।