Home Jhabua झाबुआ के राजा के विसर्जन चल समारोह में जेकेआर ग्रुप से जुड़े...

झाबुआ के राजा के विसर्जन चल समारोह में जेकेआर ग्रुप से जुड़े युवाओं और मातृ शक्तियों ने ड्रेस कोड में जमकर खेले गरबे

37
0

झाबुआ। राकेश पोद्दार। 10 दिवसीय गणेषोत्सव पर्व की शहर में काफी धूम रहीं। 10 दिनों तक शहर में करीब 70 से अधिक स्थानों पर गणेश पांडालों पर विघ्नहर्ता, मंगल मूर्ति गजानन गणपति महाराजजी की सुंदर एवं मनमोहक प्रतिमाएं विराजित कर प्रतिदिन प्रातःकाल एवं संध्याकाल आरती-प्रसादी के साथ 10 दिनांे तक विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, रचनात्मक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी दौर चलता रहा। अंतिम दिन 9 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर सुबह करीब 7 बजे से ही शहर में विसर्जन चल समारोह निकलना आरंभ हो गए थे, जो देर रात करीब डेढ़ से दो बजे तक अनवरत शहर सहित ग्रामीण अंचलों से भी उत्साहपूर्वक निकलते रहे। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम रंगपुरा स्थित अनास नदी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। यहां दो पोखर बनाकर प्रतिमाएं विसर्जित की गई। दिनभर शहर में ‘‘गणपति बाप्पा मोरिया …, अगले बरस तू जल्दी … के जयघोष के साथ सभी ने नम आंखों से बाप्पा को विदाई दी।
मुख्य रूप से शहर के कस्तूरबा मार्ग से झाबुआ के राजा का विसर्जन चल समारोह दोपहर करीब डेढ़ बजे आरंभ हुआ। जिसमें आगे डीजे पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेशजी के साथ सभी भगवानों के भजनों और भगवा रंग तथा जय श्री राम के जयघोष के बीच चल समारोह निकला। विशेष वाहन पर ‘‘झाबुआ के राजा’’ की करीब 15 फिट ऊंची प्रतिमा विराजमान की गई। इसके पीछे जेकेआर ग्रुप से जुड़े युवा सदस्य सफेद कुर्ता-पजामा और टोनी पहने तथा मातृ शक्तियां केसरिया साड़ी पहनकर जगह-जगह प्रमुख तिराहो-चौराहों पर सभी ने गरबे खेले। सबसे पीछे विशेष वाहन से लाउड स्पीकर से ‘‘झाबुआ के राजा, मन्नतों के राजा’’ के सामूहिक जयघोष लगाए गए। झाबुआ के राजा की प्रतिमा बड़ी होने से मुख्य बाजारों में विसर्जन चल समारोह की व्यवस्था में विषेष सहयोग विद्युत मंडल झाबुआ से सहायक यंत्री श्रवण पारगी के निर्देश पर एवं श्री पांडे के नेतृत्व में अन्य कर्मचारियों ने पूरी मुष्तैदी के साथ संभाली। यह चल समारोह शहर के श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा, आजाद चौक, बाबेल चौराहा, थांदला गेट, मेन बाजार, बस स्टैंड फव्वारा चौक, जिला चिकित्सालय मार्ग, विजय स्तंभ तिराहा, चौतन्य मार्ग, दिलीप गेट, मेघनगर नाका होते हुए शाम करीब 5.30 बजे तक रंगपुरा स्थित अनास नदी पहुंचा। जहां नगरपालिका की क्रेन की सहायता से अनास नदी के पोखर में प्रतिमा का विसर्जन सा-आनंद संपन्न हुआ। इस दौरान जेकेआर के समस्त सदस्यों ने उत्साहपूर्वक बाप्पा के जयकारे लगाते हुए नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
युथ के राजा की मनमोहक प्रतिमा ने सभी को काफी लुभाया
शहर के राजगढ़ नाका स्थित बगीचे में विराजमान युथ के राजा ग्रुप द्वारा ‘‘युथ के राजा’’ अर्थात इक्को फैं्रडली, मिट्टी से बने गणेशजी की अत्यंत ही सुंदर एवं मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां भी प्रतिदिन उक्त सुंदर एवं नयनाभिराम प्रतिमा को निहारने के लिए सैकड़ों भक्तजनों का आना-जाना लगा रहा। प्रतिदिन प्रातःकाल एवं संध्याकाल गजानन महाराजजी की विशेष आरती और प्रसादी के साथ 8 सितंबर, गुरूवार रात को यहां डीजे नाईट गरबों का शानदार आयोजन हुआ। जिसमें देर रात तक युवक-युवतियों ने गरबे खेलने का आनंद लिया। अनंत चर्तुदशी पर 9 सितंबर, शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे पांडाल से भव्य चल समारोह आरंभ हुआ। जिसमें आगे आकर्षक डीजे साउंड के साथ युवाआंे ने गुलाल उड़ाते हुए और जगह-जगह युथ ग्रुप के युवाओं ने गरबा और नृत्य कर समां बांधा। खुली जिप्सी में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमषक्ल ‘‘किरादार’’ ने उनकी वेषभूषा में सवार होकर शहर की जनता का अभिवादन किया। जिसके पीछे विषेष वाहन पर ‘‘युथ के राजा’’ की सुंदर एवं मनमोहक प्रतिमा विराजित रही।, जिनके पूरे मार्ग पर ही भक्तजनों ने दर्शन लाभ लिए। यह चल समारोह शहर के डीआरपी लाईन तिराहा, नेहरू मार्ग, श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा, राजवाड़ा, आजाद चौक, बाबेल चौराहा, थांदला गेट, मेन बाजार, बस स्टेंड फव्वारा चौक, जिला चिकित्सालय मार्ग, विजय स्तंभ तिराहा, चौतन्य मार्ग, दिलीप गेट, मेघनगर नाका होते हुए देर शाम रंगपुरा स्थित अनास नदी पर प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
सिद्धी विनायक गणेश मंडल के साथ विहिप-बजरंग दल ने भी निकाले चल समारोह
इस बीच शहर के तेलीवाड़ा से सिद्धी विनायक गणेश मंडल ने भी दोपहर में डीजे और बैंड के साथ उत्साहपूर्वक चल समारोह निकाला। जिसमें युवाओं की बढ़-चढ़कर सहभागिता रहंी। वहीं विष्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में डीजे पर ग्रामीणजनों ने गुलाल उड़ाते हुए एवं नृत्य करते हुए चल समारोह निकाले। शहर में दिनभर उत्साह बना रहा। भक्तों ने अपने घरों में विराजित गणेशजी को दो पहिया वाहन में बिठाकर रंगपुरा अनास नदी लेकर वहां पूजन-आरती कर मूर्तियों का विसर्जन किया।
नगरपालिका एवं पुलिस प्रशासन की रहीं विशेष तैयारियां
9 सितंबर, शुक्रवार को ही तड़के सुबह कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, डिप्टी कलेक्टर तरूण जैन, तहसीलदार झाबुआ आशीष राठौर के साथ पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएस कुरवे ने प्रतिमा विसर्जन स्थल रंगपुरा स्थित अनास नदी पहुंचकर यहां की व्यवस्था देखी। बाद यहां नगरपालिका सीएमअसे एलएस डोडिया एवं होमगार्ड कमाडेंट गुलाबसिंह, नपा के सेनेट्री प्रभारी कमलेश जायसवाल आदि से भी व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। वहीं शहर में सभी चल समारोह सुव्यवस्थित रूप से निकलवाकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीओपी झाबुआ बबीता बामनिया एवं थाना प्रभारी संजय रावत के नेतृत्व में पूरे पुलिस दल-बल ने संभाली। 10 सितंबर, शनिवार से श्राद्ध पक्ष आरंभ हो रहे है, जो 25 सितंबर, रविवार तक चलेंगे।