कलेक्टोरट में तिरंगा महाभियान के तहत झंडा वितरण केंद्र का फीता काटकर किया शुभारंभ
पुलिस के आला अधिकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में लहराया राष्ट्रीय ध्वज
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक भी ली
झाबुआ। राकेश पोद्दार। इंदौर ग्रामीण रेंज के आईडी राकेशकुमार गुप्ता एवं डीआईजी चन्द्रशेखर सोलंकी 3 अगस्त, बुधवार को इंदौर से होते हुए दोपहर करीब 1 बजे झाबुआ पहुंचे। जहां उक्त दोनो वरिष्ठ अधिकारियों की आगवानी पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक अरविन्दकुमार तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएस कुरवे तथा जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने की। सर्वप्रथम उक्त दोनो आला पुलिस अधिकारियों ने अनास नदी के समीप टूरिज्म मोटल पर कुछ देर रूककर यहां भोजन ग्रहण करने के बाद सीधे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे।
जहां दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में नगरपालिका प्रशासन की ओर से भारत सरकार एवं मप्र सरकार के हर-घर तिरंगा महाभियान के तहत बनाए गए झंडा वितरण केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। बाद स्वयं झंडे की राशि देकर दोनो अधिकारियों ने केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से झंडा भी खरीदा। तत्पश्चात् कलेक्टोरेट के सामने खड़े रहकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लहराया गया। इस दौरान नगरपालिका सीएमओ एलएस डोडिया ने बताया कि झाबुआ शहर में कलेक्टोरेट परिसर सहित राजवाड़ा, बस स्टेड फव्वारा चौक, राजगढ़ नाका एवं मेघनगर नाका आदि स्थानों पर झंडा विक्रय केंद्र बनाए जाएंगे। जहां शहर का प्रत्येक नागरिक आगामी 11 से 17 अगस्त तक चलाए जाने वाले ‘‘हर-घर तिरंगा महाभियान’’ के तहत निर्धारित शुल्क पर झंडा लेकर अपने घरों पर 7 दिनो तक फहराकर देशभक्ति का परिचय देने के साथ राष्ट्रप्रेम से इस महाभियान में सहभागी बन सकता है।
आगामी त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश
इसके बाद आईडी श्री गुप्ता एवं डीआईजी श्री सोलंकी यहां से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस कप्तान अरविन्द तिवारी, अतिरिक्त पुलिस कप्तान श्री कुरवे, जिले के सभी अनुभाग के एसडीओपी, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियांे से आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले मेंसुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने को लेकर आवश्यक निर्देश आला अधिकारियों ने अधीनस्थों को प्रदान किए। साथ ही विभागीय स्तर पर भी जिला पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी अवलोकन किया। यहां संक्षिप्त बैठक के बाद मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनो आला पुलिस अधिकारियों ने आलीराजपुर के लिए प्रस्थान किया।