राजगढ़ नाका पर पं. दिनदयाल उपाध्याय एवं रानापुर तिराहे पर क्रांतिकारी टंट्या भील की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
कैलाश विजयवर्गीय के ऐतिहासिक रोड के माध्यम से भाजपा ने शहर के 18 वार्डों में झौंकी ताकत
झाबुआ। राकेश पोद्दार। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का वाहनों के भारी काफिले के साथ फोरलेन से देवझिरी होते हुए होते शहर में भव्य आगमन हुआ। पूरे देष की भाजपाई राजनीति में ‘‘षैर’’ माने जाने वाले कैलाष विजयवर्गीय का ऐतिहासिक रोड शो झाबुआ के वार्ड क्र. 13 किषनपुरी से आरंभ हुआ, जो शहर के निर्धारित किए गए मार्गों से होते हुए निकला। रोड़ शो में खुली जिप्सी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों के साथ संबंधित वार्डों के भाजपा प्रत्याषियों ने सवार होकर अपने-अपने वार्डों में जनता और मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए उनका अभिवादन किया। पूरे रोड-शो मार्ग पर ही भाजपा के दिग्गज नेता कैलाष विजयवर्गीय का कहीं प्रत्याषियों के समर्थकांे और कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए स्वागत केंद्रों पर तो कहीं बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और यहां की तक की बच्चों द्वारा भी अपने हाथों से पुष्पमाला लेकर उक्त राष्ट्रीय नेता का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत के लिए आतुर नजर आए। इस बीच शहर के लोगों ने भी रोड़-षो मार्ग पर अपने मकानों की छतों, दुकानों और गली-चौराहों पर भी उत्साहपूर्वक कैलाष विजयवर्गीय सहित भाजपा प्रत्याषियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
यह रहा रोड़-षो में खास … !
भाजपा के राष्ट्रीय नेता कैलाष विजयवर्गीय का करीब 4 घंटे का यह रोड-षो शहर से सटे वार्ड क्र. 13, अनास नदी के पास किषपुनरी से आरंभ हुआ। जिसमें मुख्य रूप से आगे जिप्सी पर कैलाष विजयवर्गीय के साथ भाजपा के जिला संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव, जिला नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी करणसिंह पंवार, रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाष शर्मा, पूर्व प्रदेष कार्यकािरणी सदस्य दौलत भावसार, के साथ जहां-जहां वार्ड मंे यह रोड़ शो पहुंचा, वहां के प्रत्याषियों ने खुली जिप्सी में कैलाष विजयवर्गीय के साथ सवार होकर अपने-अपने वार्ड की जनता और मतदाताओं का अभिवादन किया। रोड़-षो के आगे व्यवस्थाओं का मुख्य मोर्चा भाजपा के पूर्व प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे, विजय नायर, भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेष सह-कोषाध्यक्ष ईरशाद कुरैषी, भाजपा के नगर चुनाव प्रभारी प्रवीण सुराना, भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेन्द्र चून्नू शर्मा, भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप राठौर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक आदि ने संभाला। वहीं पूरे रोड़-शो को सफल बनाने मंे विषेष सहयोग भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, भाजपा के पूर्व झाबुआ मंडल अध्यक्ष दिपेश बबलू सकलेचा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान, जिला मंत्री अवि भावसार, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, जिला पॉलिसी एवं रिसर्च प्रभारी उमंग जैन, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अर्पिैत कटकानी, जिला सह-प्रभारी स्वीट गोस्वामी, भाजपा मंडल झाबुआ महामंत्री पपीष पानेरी एवं जुवानसिंह गुंडिया, राजेश थापा एवं किशोर भाबोर, युवा नेता रवि थापा एवं रवि सूर्यवंषी आदि का रहा। वहीं इस दौरान विषेष रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानू भूरिया, जिला मंत्री विष्वनाथ सोनी, जनपद पंचायत अध्यक्ष हरू भूरिया, भील सेवा संघ के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अजय डामोर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह भूरिया भी उपस्थित रहे।
किशनपुरी से आरंभ होकर दिलीप गेट पर स्व. दिलीपसिंह भूरिया की प्रतिमा पर हुआ समापन
रोड़ शो अपने निर्धारित मार्ग किषनपुरी से आरंभ हुआ, जो आगे चलकर टीसीपीसी कार्यालय के बाहर, राजगढ़ नाका पर भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर जयघोष के साथ अतिथियों ने माल्यार्पण किया। आगे चलकर रामकृष्ण नगर, डीआरपी लाईन तिराहा से पुनः राजगढ़ नाका, गोपाल कॉलोनी, मोजीपाड़ा होते हुए रानापुर तिराहे पर जिले के क्रांतिकारी टंट्या भील की प्रतिमा पर सभी ने जयघोष के साथ माल्यार्पण किया। फिर आगे चलकर कॉलेज मार्ग से राजवाड़ा होते हुए भोज मार्ग, मालीसेरी गली, बाबेल कंपाउंड, कुरैषी कपाउंड से ऑफिसर्स कॉलोनी, बसंत कॉलोनी से नेहरू मार्ग, सुभाष मार्ग, कमल टॉकिज गली, थांदला गेट आगे चलकर बाबेल चौराहा, आजाद चौक, नेहरू मार्ग होते हुए पुनः राजवाड़ा से राधाकृष्ण मार्ग, लक्ष्मीबाई मार्ग, राजवाड़ा पानी की टंकी से आगे सज्जन रोड़, विवेकानंद कॉलोनी, सिद्धेष्वर कॉलोनी, मेन बाजार, बस स्टेंड, जिला चिकित्सालय मार्ग, दिलीप गेट पर स्व. दिलीपसिंह भूरिया की प्रतिमा पर समापन हुआ।
ये वार्ड प्रत्याषी हुए जिप्सी में सवार
रोड शो के दौरान शहर के 18 वार्डों के ही प्रत्याषियांे में क्रमषः रेखा शर्मा, नरेन्द्रसिंह पंवार, शोभा कटारा, कविता हेमेन्द्र नाना राठौर, जितेन्द्र पटेल, नीता अजय सोनी, यूनूस कुरैषी की माताजी, विजय चौहान, लाखनसिंह सोलंकी, पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, धर्मेष नानसिंह बामनिया, दिनेष रतनसिंह परमार, श्रीमती बंसती धनंिसह बारिया, श्रीमती कविता शैलेन्द्र सिंगार, श्रीमती हेलन विवेक मेड़ा, पर्वत मकवाना, जमुना वाखला एवं नरेन्द्र राठौरिया ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाष विजयवर्गीय के साथ सवार होकर वार्ड की जनता और मतदाताओं से सीधे संपर्क साधा और शहर के 18 वार्डों में ही क्षेत्र के लोगों से आगामी 27 सितंबर को मतदान दिवस पर कमल के फूल पर बटन दबाकर भारी मतों से जीत दिलाने हेतु अपील की ।
कैलाष विजयवर्गीय के झाबुआ दौरे की खासियत में उन्होंने झाबुआ मंे प्रवेश करते ही सबसे पहले क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर के निवास पर पहुंचकर यहां उनका निवास के प्रवेष द्वार पर ही पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीमती सूरज डामोर ने तिलक कर अभिनंदन किया। अंदर प्रवेश करने पर क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर के साथ यहां भाजपा के जिला संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव, जिला नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी करणसिंह पंवार, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाष शर्मा आदि ने उनका साफा पहनाकर एवं शाल-श्रीफल से भावभरा अभिनंदन किया। वहीं जाते समय कैलाष विजयवर्गीय ने अपने काफिले के साथ गादिया कॉलोनी पहुंचकर यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता दौलत भावसार के निवास पर भोजन ग्रहण किया और उनकी सेवा-भावनाओं की सराहना की।
कैलाश विजयवर्गीय के रोड़-शो की कुछ विशेष झलकियां
– भाजपा के राष्ट्रीय नेता कैलाष विजयवर्गीय का झाबुआ के प्रवेश मार्ग देवझिरी में इंटर होते हुए फोरलेन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान के नेतृत्व में पूरी टीम ने गर्मजोषी के साथ स्वागत किया।
– वार्ड क्र. 13 किषनपुरी में कैलाष विजयवर्गीय से भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं उक्त वार्ड प्रत्याषी श्रीमती बसंती बारिया ने पुष्प गुच्छ भेंट स्वरूप आषीर्वाद प्राप्त किया।
– वार्ड क्र. 9 में भाजपा के प्रबल दावेदार लाखनसिंह सोलंकी से खुली जिप्सी में रोड-षो करने के दौरान चर्चा करते हुए भाजपा में ‘‘षैर’’ माने जाने वाले नेता कैलाष विजयवर्गीय यहां मूंछों पर तांव देते नजर आए।
– जिला भाजपा, भाजपा मंडल झाबुआ और राजगढ़ नाका एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा झाबुआ में मिलकर कार्य करने पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की।
– वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेन्द्र चून्नू शर्मा द्वारा वार्ड क्र. 5 एवं 6 में भाजपा प्रत्याषी की जीत हेतु पूर्ण रूप से आष्वास्त करने पर भाजपा के दिग्गज नेता कैलाष विजयवर्गीय ने उनकी पीठ थपथपाई।
– जिले में पार्टी की स्थिति को लेकर कैलाष विजवर्गीय ने भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक से संक्षिप्त रूप से चर्चा की।
– वार्ड क्र. 9 में रोड-शो के दौरान पार्टी से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला।
– कैलाष विजयवर्गीय ने भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेष दुबे से भी गोपनीय रूप से चर्चा की।
-वार्ड क्र. 1 में त्रिवेणी परिवार ने स्वागत केंद्र बनाकर रोड-षो में शामिल समस्त भाजपाईयों का जोरदार स्वागत किया।
– वार्ड क्र. 8 में भाजपा प्रत्याषी विजय चौहान के समर्थन में वार्ड चुनाव प्रभारी जितेन्द्र पंचाल एवं सह-चुनाव प्रभारी कार्तिक नीमा तथा संजय ओटी डाबी के साथ समस्त मातृ शक्तियों और युवा कार्यकर्ताआंे ने भी उत्साहपूर्वक आतिषबाजी करने के साथ करीब 11 किलो की पुष्पमाला से कैलाष विजयवर्गीय का अभिनंदन किया।
– वार्ड क्र. 18 में भाजपा के वरिष्ठ निवासरत पदाधिकारियों और भाजपा प्रत्याषी की मनुहार पर कैलाष विजयवर्गीय अपने वाहनों के काफिले के साथ इस वार्ड से होकर निकले।