Home Jhabua आगामी 13 से 15 अगस्त तक झाबुआ के प्रत्येक व्यापारी को अपने...

आगामी 13 से 15 अगस्त तक झाबुआ के प्रत्येक व्यापारी को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है -ः अध्यक्ष संजय कांठी

83
0

सकल व्यापारी संघ के हर घर-तिरंगा, घर-घर तिरंगा’’ महाभियान के तहत फलेक्स का हुआ विमोचन

समस्त व्यापारियों को निःशुल्क तिरंगों का किया गया वितरण
देशभक्ति गीतों पर ढोल के साथ व्यापारियांे ने मनाया आजादी के 75वंे अमृत महोत्सव का जश्न

झाबुआ। राकेश पोद्दार। सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष भारत की आजादी का 75वां अमृत महोत्सव होने एवं ‘‘हर घर तिरंगा’’ महाभियान के चलते उत्साह दुगुना रहेगा। इसी क्रम में सकल व्यापारी संघ की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों एवं इस दिन किए जाने वाले आयोजनों की रूपरेखा हेतु महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पैलेस गार्डन पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से व्यापारी संघ द्वारा ‘‘हर घर-तिरंगा, घर-घर तिरंगा’’ महाभियान के फलेक्स का गरिमामय रूप से विमोचन के साथ उपस्थित समस्त व्यापारियों को निःशुल्क तिरंगों का भी वितरण किया गया। समापन पर सभी ने देशभक्ति गीतों पर ढोल के साथ तिरंगा हाथों में लेकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न भी मनाया।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर एवं ‘‘हर घर तिरंगा, महाभियान’’ के नोडल अधिकारी तरूण जैन उपस्थित थे। जिनके द्वारा प्रारंभ में सकल व्यापारी संघ एवं शहर के समस्त व्यापारियों को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कानूनी प्रक्रिया के बारे में बताया कि हमे आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर सत्त 72 घंटे राष्ट्रीय ध्वज लगे रहने देना है। 16 अगस्त को सुबह राष्ट्रीय ध्वज को स-सम्मान उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखना है। यह अभियान ना केवल जिला प्रशासन का होकर अपितु पूरे झाबुआ शहर और जिले का है, इसमें सभी को सहभागी बनकर देश के प्रति अपने कर्तव्य और निष्ठा तथा समर्पणता को प्रकट करना है।
शहर के प्रत्येक व्यापारी को प्रभात फैरी और ध्वजारोहण में करना है सहभागिता
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय कांठी ने मंच से शहर के समस्त व्यापारियों से आव्हान करते हुए कहा कि आगामी 13 से 15 अगस्त तक, शहर के प्रत्येक व्यापारियों को अपने घरों के साथ दुकानों पर तिरंगा फहराने के साथ सकल व्यापारी संघ द्वारा 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर निकाले जाने वाली प्रभात फैरी और राजवाड़ा पर ध्वजारोहण समारोह में भी शत-प्रतिशत सहभागिता कर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को पूरे देशभक्ति मय माहौल में उमंग और उत्साह के साथ मनाना है। इस बार सकल व्यापारी संघ द्वारा 15 अगस्त पर प्रभात फैरी जल्दी सुबह 7 बजे निकालकर करीब 8.30 बजे तक शहर के ह्रदय राजवाड़ा पर ध्वजारोहण करने के साथ ही इस दौरान आयोजन की आमंत्रण-पत्रिकाओं और स्वल्पाहार के लाभार्थी का देशभक्तिमय वातावरण के बीच विशेष सम्मान भी किया जाएगा। इस वर्ष स्वल्पाहार के मुख्य लाभार्थी सकल व्यापारी संघ से जुड़े अरिहंत हार्डवेयर के मनोज कटकानी रहेंगे।
इन्होंने दिए सुझाव
बैठक के क्रम में ही इस वर्ष स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ किस तरह अति उल्लास और राष्ट्र भक्ति माहौल में मनाई जाए, इसको लेकर सकल व्यापारी संघ के वरिष्ठजनों मंे नुरूद्दीनभाई बोहरा, प्रवीण रूनवाल, कैलाशचन्द्र श्रीमाल, प्रेमप्रकाश कोठारी, सुबोध कटकानी, संदीप जैन ‘राजरतन’, वरिष्ठ समाजसेवी अजय रामावत एवं अशोक शर्मा, नितेश कोठारी, कमलेश पटेल, हरिश शाह लालाभाई, सकल व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश शाह, व्यापारी संघ महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती कुंता सोनी आदि ने अपने अमूल्य एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
यह रहे उपस्थित
बैठक का गरिमामय रूप से संचालन सकल व्यापारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन ‘मोगरा’ ने किया। वरिष्ठजनों द्वारा व्यक्त किए गए सभी सुझावों का वाचन कर उस पर अमल करने हेतु व्यापारी संघ के सचिव हिमांशु त्रिवेदी ने आश्वास्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापारी संघ के वरिष्ठजनों में मनोज कटकानी, राजेन्द्र जैन शुभम, अंशु कांठी, हनीफ लोधी, गोपीभाई, पंकज सांकी, युवा हार्दिक अरोरा, व्यापारी संघ के मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, श्री डोशी, नरेन्द्र पगारिया, कमलेश सोनी, कार्तिक नीमा, अर्पित कटकानी, हिमांशु इलेक्ट्रीक्लस, अजयसिंह पंवार, जावेद खान, अब्दुल रहीम अब्बु दादा आदि सहित अन्य व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।