झाबुआ। राकेश पोद्दार। नगर संवाददाता। एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व पार्षद रहे अविनाश डोडियार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। श्री डोडियार ने अपने इस्तीफे को सोश्यल मीडिया पर जिलाअध्यक्ष को प्रस्तुत किया है।
अविनाश डोडियार ने बताया कि वे 16 साल की उम्र से विगत 22 वर्षो से कांग्रेस पार्टी मे सेवा करते हुये आ रहे है। मेरे कार्यकाल में एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी रहा हूॅ। लोगो के लिये कार्य भी किये है लोग मुझसे एवं मैने लोगो को पार्टी में जोडा भी है। उसके बाद लोगो के द्वारा चुनकर पार्षद पद पर भी रहा हूॅ। साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिये भी प्रतिनिधित्व कर चुका हूॅ। पार्टी को मै हृदय से धन्यवाद देता है। पार्टी के कुछ लोग भी है जो असतंुष्ट है जिन्हे कभी संतुष्ट नही कर सकते। वही इस लंबे कार्याकाल में वे कुछ पारिवारिक कारणो एवं पार्टी के कुछ लोगो के नाम न बताते हुये नाराजगी भी जाहिर की। पार्टी में अभी मेने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। वही श्री डोडियार द्वारा बताया गया कि उनकी माताजी वर्तमान में नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी से उपाध्यक्ष के पद पर यथावत रहेगी। वही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि पार्टी के लिये ही हमेशा योगदान रहा है। वही जब भी झाबुआ की जनता को मेरी जरूरत पडेगी मै हमेशा तैयार रहूगा। वही अन्य पार्टी में जाने की बात को भी श्री डोडियार द्वारा नकार दिया है।