Home Bhopal MP में पूर्व मंत्री डॉ सतीश सिकरवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए...

MP में पूर्व मंत्री डॉ सतीश सिकरवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

100
0

भोपाल। ग्वालियर के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ सतीश सिकरवार समर्थकों के साथ मंगलवार को पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से मिलने पहुंचे। इस दौरान कमल नाथ ने तिरंगा दुप्पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में प्रवेश पर उनका स्वागत है। पिछले विधानसभा चुनाव में डॉ सिकरवार ग्वालियर पूर्व सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे।

Read Also; पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के पास LAC पर भारत-चीन के जवानों के बीच फायरिंग

2 पूर्व मंत्री भी कमल नाथ के संपर्क में, भाजपा में खलबली

भाजपा के 2 पूर्व मंत्री भी कमल नाथ के संपर्क में हैं। यह दोनों पूर्व मंत्री सतीश सिकरवार के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। भाजपा संगठन के पास दोनों पूर्व मंत्रियों के नाम पहुंच गए हैं, जिससे भाजपा में खलबली मची हुई है। अब दोनों पूर्व मंत्रियों को मनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को केवल सतीश सिकरवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराने पर फोकस रहेगा।

Read Also: MP कैबिनेट की बैठक: शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश में फ्री में होगा Corona टेस्ट

इसके बाद इन पूर्व मंत्रियों की कांग्रेस में शामिल कर भाजपा को झटका दिया जाएगा। दोनों पूर्व मंत्री ग्वालियर-चंबल अंचल के बताए जा रहे हैं। इस संबंध में कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा का कहना है कि कुछ और भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए कतार में हैं। इन लोगों को इसी सप्ताह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई जा सकती है।