Home Bhopal MP में बाढ़ से सात लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

MP में बाढ़ से सात लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

40
0

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले जवानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से सात लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। संपत्ति के नुकसान के आंकलन में अभी समय लगेगा, हमारे सामने दोबारा पुनर्वास की चुनौती है। प्रदेश में संपत्ति और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

सीएम ने कहा कि एयरफोर्स के जवानों ने रिस्क लेकर लोगों को बचाया, 5 हे‍लीकॉप्टर रेस्क्यू में लगे थे। केंद्रीय गृहमंत्री और कृषि मंत्री को भी इसकी जानकारी दी गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने बेहतर काम किया। अधिकारियों के बेहतर काम के चलते जान का नुकसान नहीं हुआ है।

प्रदेश में बीमारियां बढ़ने के आसार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीमारियां बढ़ने के आसार हैं। इससे बचाने के लिए अभियान चलेगा। बाढ़ से प्रभावित हुए इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। इस काम में मंत्रियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। बाढ़ से होशंगाबाद, सीहोर और रायसेन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।