Home Jhabua भारत सरकार और मप्र सरकार के आजादी के 75वें अमृत महोत्सव और...

भारत सरकार और मप्र सरकार के आजादी के 75वें अमृत महोत्सव और ‘‘हर घर-तिरंगा महा-अभियान’ में जिले से भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सहभागी बनना है – भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक

51
0

जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक 7 अगस्त, रविवार को वनवासी कल्याण आश्रम पर हुई संपन्न

झाबुआ। राकेश पोद्दार। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक के निर्देश पर स्थानीय गोपाल कॉलोनी स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में 7 अगस्त, रविवार को दोपहर 12.30 बजे से जिला भाजपा, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा अजजा मोर्चा, जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग, भाजयुमो, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों और भाजपा मंडल झाबुआ के पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि बैठक में अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल एवं भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी उपस्थित थे। प्रारंभ में सभी ने भारत माता, पं. दिनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। बैठक का संचालन करते हुए भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने बताया कि भारत सरकार एवं मप्र सरकार द्वारा आगामी 13 से 15 अगस्त तक संपूर्ण देश और मप्र में ‘‘आजादी का 75वां अमृत महोत्सव और हर-घर तिरंगा महा-अभियान’’ संचालित किया जा रहा है। जिसमें जिले से भी सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पूर्ण सहयोग प्रदान करना है। हमे उक्त आयोजन को जिले में वृहद रूप प्रदान करना है।

13 से 15 अगस्त तक 72 घंटे सत्त घरों पर लहराएगा तिरंगा
बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगमी 13 से 15 तक संपूर्ण देश में प्रत्येक नागरिक से अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु आव्हान किया है। प्रत्येक नागरिक में अपने देश के प्रति समर्पण और निष्ठा बहुत जरूरी है। साथ ही श्री भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के नियमानुसार 13 से 15 अगस्त तक, हम राष्ट्रीय ध्वज को रात्रि में भी अपने घरों की छतों परं लगा रहने दे सकते है। 72 घंटे सत्त तिरंगा लगा रह सकता है। इसके बाद अगले दिन 16 अगस्त को सुबह हमे राष्ट्रीय ध्वज को स-सम्मान उतारकर अपने घरों पर रखना है।
14 अगस्त को मौन जुलूस और सभा
भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी ने कहा कि जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने शहर, नगर, गांव और फलिये-फलिये तक भाजपा के इस तिरंगा महाभियान का जोर-शोर से प्रचारित-प्रसारित करना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास के बारे में बताया कि 15 अगस्त से एक दिन पूर्व 14 अगस्त की रात देश का बंटवारा हुआ था, जिसमें भारत से पाकिस्तान और बांग्लादेश को अलग किया था। यह काला कानून और निर्णय उस समय कांग्रेसी विचारधाराओं के नेताओं ने लिया था। जिसका विरोध करते हुए आगामी 14 अगस्त को मौन जुलूस और सभा का जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा।
आगामी नगर परिषद्ों के चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता जुट जाए
पूर्व विधायक श्री बिलवाल ने पिछले दिनों संपन्न हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि अब जल्द ही नगरपालिका परिषद् झाबुआ के साथ थांदला, रानापुर एवं पेटलावद में भी परिषद् के चुनाव नजदीक आ रहे है, जिसके लिए हमे अभी से ही कमर कस लेना है। श्री बिलवाल ने पूरी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए इसमें शहरों और नगरों में वार्डवाईस कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सक्रिय होकर जनगणना और नामावली कार्य में प्रशसानिक कर्मचारियों के साथ रहने और प्रत्येक वार्डों में प्रदेश और देश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल निर्मित करने हेतु आव्हान किया।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घरों पर लहराएगा तिरंगा
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुणगान गा रहा है। जब देश के मुखिया मजबूत और सुदृढ़ हो, तो देश को विकास और प्रगति की ओर बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता है। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आव्हान पर ही हमे आगामी 13 से 15 अगस्त तक चलाए जाने वाले ‘‘हर घर तिरंगा महाभियान’’ में तन-मन से जुड़कर इसे ऐतिहासिक और सफल बनाना है। आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस वह दिन होगा, जब देश के प्रत्येक नागरिक के घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज लहराएगा। पूरा राष्ट्र मां भारती की वंदना और समर्पणता में लीन नजर आएगा।
जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को महा-अभियान को सफल बनाना है
अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष एलएस नायक ने कहा कि जिला भाजपा, जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी के साथ सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों और सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में भारत सरकार और मप्र सरकार के ‘‘हर घर तिरंगा’’ महाभियान में जुटते हुए इसे सफल बनाने हेतु पूर्ण प्रयास करना है। सभी को राष्ट्रीय भावना के साथ 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों के साथ पूरे गांव, नगर और शहर को तिरंगामय बनाना है। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह महा-अभियान भारत में एक नया इतिहास रचेगा। जब पूरा भारत राष्ट्र की वंदना में लीन नजर आएगा। अंत में आभार भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक ने माना।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सुराना, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव एवं भानू भूरिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, झाबुआ मंडल अध्यक्ष शक्तिसिंह देवड़ा एवं महामंत्री अभिजीतसिंह बेस, भाजपा मंडल झाबुआ महामंत्री जुवानसिंह गुंडिया, मंडल मंत्री राजेश थापा, मंडल कार्यालय मंत्री राजेश मेहता, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक भंडारी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जयेन्द्र बैरागी, भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी अर्पित कटकानी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी स्वीट गोस्वामी, देवझिरी मंडल अध्यक्ष सुरभानसिंह गुंडिया, जितेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।