निराकरण नही होने पर करेंगे धरना प्रदर्शन
झाबुआ। राकेश पोद्दार। झाबुआ कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियोें के द्वारा गुरूवार को कलेक्टर कार्याल के मेन गेट पर हल्ला बोल दिया। कर्मचारियो द्वारा कार्यालय में आ रही समस्याओ को लेकर कलेक्टर रजनी सिंह को ज्ञापन भी सौपा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर कार्यालय मे एक कार्य करने वाले कर्मचारी के द्वारा सभी कर्मचारियो को परेशान एवं अभद्रता की जा रही है। जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय मे पदस्थ कर्मचारियो के द्वारा गुरूवार को हल्ला बोल दिया जिसमें उनके द्वारा कर्मचारी के विरूद्ध शिकायत कर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह को अवगत कराकर उसके खिलाफ ज्ञापन भी सौपा गया।
शासकीय लिपिक कर्मचारी संघ जिला झाबुआ के कमलेश जैन एवं समस्त शासकीय कर्मचारियो के द्वारा बताया गया कि कलेक्टर कार्यालय मे कार्यरत कर्मचारियो को कलेक्टर कार्यालय मे पदस्थ प्रभारी अधीक्षक के रूप में पदस्थ नरेन्द्र कुमार परमार द्वारा कर्मचारियो को प्रताडित करने के साथ साथ टेबल ट्रांसफर अथवा बाहर स्थानांतरण करने का आरोप लगाया गया है। उन पर यह भी आरोप है कि वह कर्मचारियो को बदलने एवं स्थानांतरण , रिलिविंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। कार्यालय के साथी वरिष्ठ, जूनयिर एवं महिला कर्मचारियों के साथ भी इनका व्यवहार अत्यंत ही खराब है। इनके द्वारा कलेक्टोरेट के कई वरिष्ठ कर्मचारियो को कलेक्टोरेट से स्थानीय निर्वाचन मे पदस्थ करवा रखा है, जिस पर से इनकी कुर्सी ना छीन जाये। श्री परमार की कार्य प्रणानी अत्यंत ही त्रुटिपूर्ण होकर द्वेषतापूर्ण है। इनके द्वारा कई महत्वर्पूण शाखाओ मे सीधा हस्तक्षैप करके नस्तीयो को अपने हिसाब से चलाया जाता है। साथ ही कई कर्मचारियो को बिना काम से उनके कार्य मे त्रुटि बताकर परेशान किया जला रहा है। वही एक कर्मचारी के विरूद्ध तो इनके द्वारा बिना कलेक्टर के अनुमोदन के हि लिखित में उनकी चल अचल संम्पत्ति का भी ब्यौरा मांगा गया जो कि स्वयं श्री परमार के हस्ते ही लिखा गया है। वही कर्मचारियों को मानसिंक रूप से भी प्रताडित किया जा रहा है। जिस पर से परेशान होकर समस्त शासकीय कर्मचारियो एवं संगठनो के पदाधिकारियो के एक साथ मिलकर उक्त व्यक्ति नरेन्द्र कुमार परमार को उनके पद से विमुक्त करने हेतु कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह को ज्ञापन सौपा है। वही ज्ञापन में समस्याओ के निराकरण नही होने पर शासकीय कर्मचारियो के द्वारा धरने की भी बात रखी है।