मप्र युकां अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया एवं जिलाध्यक्ष विजय भाबोर ने प्रदान किया नेतृत्व
झाबुआ। राकेश पोद्दार। नगर संवाददाता। 9 अगस्त को एक ओर जहां विश्व आदिवासी दिवस था तो दूसरी ओर अखिल भारतीय युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर स्थापना दिवस होने से, इन दोनो उपलक्षों को युथ कांग्रेस ने झाबुआ जिले में व्यापक स्तर पर मनाया गया। इस अवसर पर युकां द्वारा जिला स्तरीय विभिन्न खेलकूद के साथ जिले की आदिवासी पंरपरा एवं संस्कृति को प्रदर्शित करती विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उनमें विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। सभी आयोजन मप्र युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया एवं युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय भाबोर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुए।
जानकारी देते हुए युथ कांग्रेस के जिला महासचिव डाॅ. नटवरसिंह डोडियार एवं झाबुआ विधानसभा अध्यक्ष हेमेन्द्र बबलू कटारा ने बताया कि इन दोनो अवसरो ंपर विशेष आतिथ्य प्रदान करने झाबुआ मप्र युवक काग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवराजसिंह यादव एवं मप्र युवक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया भी पहुंचे। जिनके आतिथ्य में काॅलेज मैदान पर जिला स्तर की फुटबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान दोनो अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए शिक्षा के साथा खेल भी बहुत जरूरी है। इससे हमे प्रोत्साहन मिलने के साथ ही हममे छुपी हुई प्र्रतिभाओं में भी निखार आता है। खेल कई तरह के होते है। कुछ मानसिक स्तर पर तो कुछ शारीरिक स्तर पर खेले जाते है, दोनो का अपना-अपना अलग महत्व है। बाद अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात् शाम 5 बजे तक यह दोनो प्रतियोगिता चली। जिसमें खिलाड़ियों के बीच काफी रोमांचक और उत्साह से भरे मैच संपन्न हुए।
रांगोली प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने लिया बढ-चढ़कर भाग
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भबाोर ने बताया कि स्थापना दिवस पर संगठन द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या मंें बालक-बालिकाओं ने सहभागिता कर आदिवासी संस्कृति और पंरपरा को प्रदर्शित करती एक से बढ़कर एक सुंदर और आकर्षण रांगोलियों का निर्माण किया। बाद सभी प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में मार्गदर्शन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के चेयरमेन विश्वजीतसिंह चैहान ने भी प्रदान किया। 8 एवं 9 अगस्त को दो दिवसीय समस्त प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय भाबोर ने संगठन के समस्त पदाधिकारी-सदस्यो के साथ सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।