Home Jhabua दिनेश अमलियार व अर्चना राठोर जिला मंत्री नियुक्त

दिनेश अमलियार व अर्चना राठोर जिला मंत्री नियुक्त

66
0

झाबुआ। राकेश पोद्दार। झाबुआ जिला भाजपा संगठन झाबुआ में जिले के जिला मंत्री के दो पद रिक्त होने से दो जिला मंत्री नियुक्त किये गये। जिनका स्वागत भाजपा कार्यालय पर पुष्पमाला पहनाकर किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि संगठन को चुस्त दुरुस्त एवं सक्रिय रखने के उद्देश्य से जिला भाजपा संगठन में आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक की अनुशंसा पर जिला भाजपा द्वारा छापरी के युवा नेता भाई दिनेश अमलियार को एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अर्चना राठोर को जिला भाजपा कार्यालय में एक सादे समारोह में जिला मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
’ये रहे उपस्थित’
नवनियुक्त जिला मंत्री द्वय का जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायकएमहामंत्री सोमसीह सोलंकी विश्वनाथ सोनी जिला भाजपा मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर जिला मंत्री मनोहर मोदी मंडल अध्यक्षअंकुर पाठक राज थापा शोभा कटारा स्म्रति भट्ट स्वीट गोस्वामी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमालाओ से स्वागत कर बधाईयाँ प्रेशित की।