Home COVID-19 भारत में कोरोनावायरस की स्थिति : 24 घंटे के भीतर कोरोना से ठीक...

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति : 24 घंटे के भीतर कोरोना से ठीक हुए 1.93 लाख मरीज, 3 लाख 32 हजार नए केस भी मिले, 2,263 की मौत

171
0
The Member (Health), NITI Aayog, Dr. Vinod K. Paul along with the Secretary, Ministry of Health & Family Welfare, Shri Rajesh Bhushan addressing a press conference on COVID-19, in New Delhi . The Principal Director General (M&C), Press Information Bureau, Shri Jaideep Bhatnagar and the DG, ICMR, Dr. Balram Bhargava are also seen.

Highlight

 

  • भारत में अब तक कोविड टीके की 13.54 करोड़ से अधिक खुराक दी गयीं
  •  पिछले 24 घंटों के दौरान 31 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं
  • कुल संक्रमित मामलों में 60% मामले पांच राज्यों में हैं
  • पिछले 24 घंटे में 1.93लाख लोग कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ हुए
  •  महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 लोगों की जान गई

 

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक्टिव केस की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं, राहत वाली बात है कि हर दिन रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 24 घंटे में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 3 लाख 32 हजार 730 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, 1 लाख 93 हजार 279 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, इस दौरान 2 हजार 263 मरीजों की मौत भी हुई है।

देश में अब तक कोरोनावायरस से 1 करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 36 लाख 48 हजार 159 मरीजों इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं, मरने कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 86 हजार 920 पर पहुंच गई है। फिलहाल 24 लाख 28 हजार 616 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। वहीं, कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन का काम जारी है। अब तक देश में 13 करोड़ 54 लाख 78 हजार 420 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.32 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,263
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.93 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.62 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.36 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.86 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 24.22 लाख

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3,32,730 नये मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु,गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 75.01% मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,013 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 34,254 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि केरल में 26,995 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00333Y3.jpg

 

 

12 राज्यों में, जैसा कि नीचे दिखाया गया है, दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रूझान जारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004BQDA.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005HKFP.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0060WC4.jpg

 

नीचे दिया गया ग्राफ भारत में प्रति दस लाख लोगों पर दैनिक सकारात्मकता दर और जांच के बढ़ते रुझान को दिखाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00728Y1.jpg

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 24,28,616 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 14.93 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,37,188 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल का कुल मिलाकर 59.12प्रतिशत योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008XGGK.jpg

 

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,36,48,159 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,93,279 कोविड मरीज ठीक हुए है।

कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,263 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 81.79 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 306 लोगों की मौत हुई।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0099LR1.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान सात राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं-दमन दीव और दादर नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, लक्षदीप, नगालैंडऔर अरुणाचल प्रदेश।