नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। सोमवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 4213 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1559 लोग ठीक भी हुए हैं, रिकवरी रेट अब 31.15 प्रतिशत हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में आज कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दीं। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कहा कि आज ट्रेन से आवाजाही को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
गृह मंत्रालय ने कहा
- आज ट्रेन से आवाजाही को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
- 12 मई से रेलवे विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है।
- कंफर्म ई-टिकट होने पर ही यात्रा की इजाजत।
- राज्य सुनिश्चित करें कि श्रमिक सड़कों व रेल पटरियों पर न चलें।
- अभी तक 468 विशेष ट्रेन चलाई गईं। करीब 5 हजार लोगों ने यात्रा की।
- वंदे भारत मिशन के तहत 10 मई तक करीब 4 हजार भारतीय नागरिक विदेशों से लाए गए।
- आईएनएस जलाश्व से 698 लोग वापस लौटे।
- आईएनएस मगर मालदीव में फंंसे 200 लोगों को लेकर माले से निकला।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा
- 24 घंटे में 1559 लोग स्वस्थ हुए।
- रिकवरी रेट बढ़कर 31 फीसदी हुआ।
- बहुत कम लक्षण वाले मामलों में होम क्वारंटीन के बाद टेस्ट की जरूरत नहीं।
- डिस्चार्ज पॉलिसी होम क्वारंटीन लोगों के लिए लागू नहीं।
- जिसे कोरोना के लक्षण हैं, वो इसे छुपाए नहीं।
- उत्तर-पूर्वी राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा हुई।