आतिश्बाजी कर जन्मोत्सव की मनाई गई खुशिया
झाबुआ।राकेश पोद्दार।नगर संवाददाता। शहर में पंजाबी एवं सिंधी समाज द्वारा मिलकर 19 नवंबर, शुक्रवार को गुरूनानक साहेब का जन्मोत्सव (प्रकाष पर्व) धूमधाम से मनाया गया। रात्रि 9 बजे से स्थानीय सिद्धेष्वर काॅलोनी स्थित पंजाबी समाज के वरिष्ठ सुभाष छाबड़ा के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाजजनों ने अरदास कर भजन-किर्तन बाद अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव आरती एवं प्रसादी रखी गई। अंत में आतिष्बाजी कर गुरूनानक देव के जन्मोत्सव की खुषियां मनाई।
रात्रि 9 बजे समाज के सभी लोग श्री छाबड़ा के निवास पर एकत्रित हुए। यहां सर्वप्रथम गुरूनानक देवजी का तस्वीर पर धूप-दीप एवं माल्यार्पण कर उन्हें प्रसादी का भोग लगाया। बाद अरदास की गई। तत्पष्चात् समाजजनों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन रखा गया। रात्रि 9.30 से 11 बजे तक महिलाआंे ने गुरूदेव के भजन गाकर माहौल को धर्ममय किया। रात 11 से 12 बजे तक महिला एवं पुरूष ग्रुप बनाकर दोनो के बीच अंताक्षरी प्रतियोगिता रखी गई। रात 12 बजते ही बोले सो निहाल … सत श्री अकाल …, वाहे गुरूजी दा खालसा … वाहे गुरूजी जी फतेह …. के घोष के साथ महाआरती की गई। पश्चात् सभी को प्रसादी वितरण किया गया। समाज के युवाआंे एवं बच्चों ने आतिष्बाजी कर खुषियां मनाई।
यह रहे उपस्थित
उक्त कार्यक्रम में दोनो समाज से जुड़े वरिष्ठ श्याम सालवानी, महेन्द्रकुमार खुराना, शंकर गोलानी, महादेव गोलानी, सुभाष गिधवानी, अषोक सावलानी किषोर चावला, जवाहर गुरनानी, हेमेन्द्र गोलानी, हिमांषु गोलानी, लोकेष सावलानी, रोषन सावलानी, ओमप्रकाष गिधवानी, दौलत गोलानी, मनोज गुरनानी, पवनेन्द्रसिंह चैहान, महिलाओं में श्रीमती आज्ञा छाबड़ा, लक्ष्मी गोलानी, कविता सावलानी, रूक्मणी गोलानी, गायत्री सावलानी, रीना चावला, मोहिनी गिधवानी, पुष्पा जोषी, भूमिका गोलानी, जिया गोलानी सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।