Home Jhabua भाजपा ने उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के उपलक्ष में झाबुआ...

भाजपा ने उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के उपलक्ष में झाबुआ में प्रातःकाल प्रभात फैरी निकाली केसरिया ध्वज और भाजपा के झंडे लेकर चले सभी भाजपाई

20
0

भारत माता, वंदे मातरम् के साथ जय श्री महाकाल के लगाए जयघोष

झाबुआ। राकेश पोद्दार। 11 अक्टूबर, मंगलवार को मप्र की धर्मनगरी उज्जैन में देश के यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाकाल लोक के प्रथम चरण के लोकार्पण अवसर के उपलक्ष में भाजपा मंडल झाबुआ की ओर से प्रातःकाल 6 बजे प्रभात फैरी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपाईयों ने शामिल होकर केसरिया ध्वज, पार्टी के झंडे-बेनर के साथ भारत माता, वंदे मातरम् और जय श्री महाकाल के जयघोष के साथ शहर के प्रमुख मार्गाे से होकर निकले।
जानकारी देते हुए भाजपा मंडल झाबुआ मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाष शर्मा, जिला मंत्री विश्वनाथ सोनी, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, जिला आईटी सेल सयोजक अर्पित कटकानी, वरिष्ठ पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय, रमेश शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री एवं पूर्व पार्षद पपीष पानेरी, उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा कटारा, राजेश थापा, जितेंद्र पांचाल एवं मितेष गादिया, मंडल मंत्री किशोर भाबर एवं रवि थापा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री मयूर पवार, मंडल अध्यक्ष लोकेश बैरागी, उपाध्यक्ष गोलू यादव, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज परमार, युवा भाजपा नेता शैलेष बिट्टू सिंगार एवं भूपेष सिंगोड़, स्वयंसेवी प्रकोष्ठ से मनोज अरोरा, पार्षद पर्वत मकवाना एवं पं. महेंद्रकुमार तिवारी, युवा स्वीट गोस्वामी, सोशल मीडिया मंडल संयोजक रवि सूर्यवंशी, बोनिया गोयल, भाजपा अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धन्नू भूरिया, पूर्व पार्षद अजय सोनी सहित भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी मातृ शक्तियां और अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह प्रभात रैली शहर के राजवाड़ा से आरंभ होकर नेहरू मार्ग, आजाद चौक, बाबेल चौराहा, थांदला गेट, मेन बाजार, बस स्टैंड फव्वारा चौक सहित अन्य मार्गों से होते हुए पुनः समापन राजवाड़ा पर हुआ।