पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने ओबीसी आरक्षण के साथ ही पंचायत चुनाव होने की मांग बुलंद की
झाबुआ।राकेश पोद्दार।नगर संवाददाता। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भाजपा मंडलों के सहयोग से संपूर्ण प्रदेश में 22 दिसंबर, बुधवार को प्रत्येक मंडल स्तरों पर पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया। इसी क्रम में झाबुआ शहर में भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला इकाई ने भाजपा मंडल झाबुआ के विशेष सहयोग से बुधवार दोपहर 1 बजे स्थानीय बस स्टेंड स्थित फव्वारा चैक पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजयसिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं राज्यसभा सांसद सदस्य विवेक तन्खा का जमकर विरोधी नारेबाजी के साथ पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आरोप लगाया गया कि मप्र में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस थोथी और दिखावे राजनीति कर रहीं हैै। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के निर्णय का स्वागत करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा मांग करता है कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाए।
जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि बस स्टेंड स्थित फव्वारा चैक पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, भाजपा के अल्पसंख्क मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष ईरशाद कुरैशी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय चैहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, भायजुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चैहान, भाजपा मीडिया सेल विभाग के जिला संयोजक जितेन्द्र जैन, भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री एवं पार्षद जुवानसिंह गुंडिया, मंडल मंत्री राजेश थापा राजूभाई, किशोर भाबोर, अमित शर्मा, अजय अमरू डामोर, मंडल कोषाध्यक्ष एवं पार्षद नरेन्द्र राठौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष झाबुआ दीपेश बबलू सकलेचा, पूर्व मंडल महामंत्री हेमेन्द्र नाना राठौर, महेश वर्मा, युवा भाजपा नेता भूपेश सिंगोड़, कल्याणसिंह डामोर, शैलेष बिट्टू सिंगार, कन्हैया लाखेरी, युवा कार्यकर्ता मयूर पंवार, नयन टवली, स्वीट गोस्वामी, थावरिया अमलियार, रमण कनेश अदि सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस विरोधी नारे लगाते हुए तीन अलग-अलग पुतले दिग्विजयसिंह, कमलनाथ एवं विवेक तन्खा का पुतला जलाकर उन पर जूते और लात घुंसे बरसाए गए।
ओबीसी आरक्षण बिना चुनाव संभव नहीं
इस दौरान अपने उद्बोधन में भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार ने कहा कि कांग्रेस मप्र में ओबीसी आरक्षण को लेकर थोथी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने विधानसभा की कार्रवाई के दौरान घोषणा की है कि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव नहीं होंगे, इसके लिए वह माननीय सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाने से नहीं चूकेंगे। मप्र सरकार हर वर्ग के विकास और उत्थान की सोचती है। वहीं कांग्रेस में पक्षपात एवं गुटिय राजनीति होती है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा ने कहा कि आज प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश मंे मंडल स्तरों पर कांग्रेस का दलगत राजनीति का पुतला जलाया गया है, यदि कांग्रेस अभी भी बाज नहीं आई, तो पिछड़ा वर्ग मोर्चा इससे भी उम्र विरोध प्रदर्शन करने से नहीं चूकेंगा। भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक ने कहा कि चुनाव में आरक्षण को लेकर राजनीति करना, कांग्रेस की ओछी मानसिकता को उजागर करता है। भाजपा में ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ की परंपरा रहीं है, जो अनवरत चलती रहेगी।