Home Jhabua भाजपा किसान मोर्चा ने भाजपा जिला कार्यालय पर किया आयो्रजन

भाजपा किसान मोर्चा ने भाजपा जिला कार्यालय पर किया आयो्रजन

108
0

झाबुआ। राकेश पोद्दार। नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चैधरी के निर्देश पर किसान मोर्चा जिला झाबुआ द्वारा 16 दिसंबर गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय पर शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती विषय पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाईव प्रसारण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विशेष रूप से जिला भाजपा, महिला मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा और भाजपा मंडल झाबुआ के भी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
प्रारंभ में अतिथियांे में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यक्रम प्रभारी चंद्रसिंह चैहान एवं किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष कलमसिंह भाबोर आदि ने भारत माता, भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय एवं पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान को भारत और प्रदेश के किसान की सदैव चिंता रहती है। जिसके चलते ही आज केंद्र सरकार और मप्र सरकार ने किसानों के लिए सैकड़ों योजनाएं सचंालित कर रखी है, जिसका भरपूर किसानों को मिल रहा है। देश का अन्नदाता लगातार प्रगति कर रहा है।

तीन दिवसीय आयोजन की जानकारी दी
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शर्मा एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भावसार ने भी अपने उद्बोधन में भाजपा की केंद्र और मप्र सरकार को जनहितैषी एवं जन सराकोर वाली सरकार बताते हुए किसानों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला कार्यक्रम प्रभारी श्री चैहान ने गुजरात के आणंद में चल रहे तीन दिवसीय आयोजन की जानकारी प्रस्तुत की।। जिसके क्रम में ही आज अंतिम दिवस देश के प्रधानमंत्री का उद्बोधन का लाईव प्रसारण मप्र किसान मोर्चा के आव्हान पर सभी जिलों में मंडल स्तरों पर भाजपाईयों, जनप्रतिनिधियों के साथ किसान महिला-पुरूषों ने भी देखा और इसकी भूरी-भूरी सराहना की।
यह रहे उपस्थित
यह लाईव प्रसारण दोपहर 12 से 1 बजे तक चला। जिसमें विशेष रूप से भाजपा जिला मंत्री ज्योति जोशी, भाजपा महिला मोर्चे जिलाध्यक्ष सुनीता अजनार, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, कुंदनपुर मंडल अध्यक्ष भारतसिंह मेडा, किसान मोर्चे के महामंत्री भरत निगवाल, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अर्पित कटकानी, भाजपा मीडिया सेल विभाग के जिला संयोजक जितेन्द्र जैन, वरिष्ठ भाजपाई कल्याणसिंह डामोर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, .किसान मोर्चे के झाबुआ मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अखाड़िया, गजराज निगवाल, मुकामसिंह, रमण कनेश आदि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में सभी के प्रति आभार भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कलमसिंह भाबोर ने माना।