Home Bhopal प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल...

प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बना हैः सुमित पचौरी

92
0

प्रदेश अध्यक्ष, सह संगठन महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष ने समापन सत्र में प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित

 

भोपाल। देश में अनेक राजनैतिक दल स्वार्थ सिद्धि को लेकर कार्य कर रहे है। जिससे समाज की उनके प्रति धारणाएं अलग रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है। इसी आधार पर हम राजनीति के साथ हमेशा सामाजिक भूमिका का निर्वाहन करते हैं। हमारी कार्यपद्धति के कारण राजनैतिक दलों और राजनेताओं के प्रति समाज की धारणा बदली है। कोरोनाकाल के दौरान देश, प्रदेश और भोपाल के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह अपनी सामाजिक भूमिका निभाई वह हमारे अंत्योदय के विचारधारा आधारित कार्यपद्धति को दर्शाता है। प्रशिक्षण वर्ग इसी कार्यपद्धति को सीखने का अवसर है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल जिले के प्रशिक्षण वर्ग में कही। प्रारंभ में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, संगठन भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता बसंत गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को सीहोर रोड स्थित राधा दी ढाणी में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद , जिलाध्यक्ष  सुमित पचौरी, कृषि मंत्री कमल पटेल, प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे, भोपाल जिले के प्रभारी महेन्द्र यादव,  माधवसिंह दांगी, सोशल मीडिया विभाग के सह संयोजक पवन दुबे ने अलग अलग सत्रों को संबोधित किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह राजपूत, योगेश परमार एवं आभार जिला कार्यसमिति प्रभारी  रविंद्र यति ने माना। मंचासीन अतिथियों का सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, आरके सिंह बघेल, अशोक सैनी,  केबल मिश्रा, श्रीमती समीम अबजल, श्रीमती सुषमा साहू के द्वारा स्वागत किया गया।

सुमित पचौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। हमारे यहां कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। प्रशिक्षण वर्ग के आधार पर हमारे यहां प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार होते है। और यही कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल बना है तो वह प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में भोपाल जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायेगा।

प्रथम सत्र को भोपाल प्रभारी श्री महेंद्र यादव ने हमारा विचार परिवार विषय पर संबोधित किया जिसकी अध्यक्षता श्री बसंत गुप्ता ने की। द्वितीय सत्र को प्रदेश शासन के मंत्री श्री कमल पटेल ने पिछले 7 सालों में अंत्योदयी पहल विषय पर संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा नेता श्री प्रदीप त्रिपाठी के की। तृतीय सत्र को प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री विजय दुबे ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा विषय पर संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेंद्र सिंह राजपूत ने की। चतुर्थ सत्र को वरिष्ठ नेता श्री माधव सिंह दांगी ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य विषय पर संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान ने की। पंचम सत्र को भाजपा नेता श्री पवन दुबे ने सोशल मीडिया की समझ विषय पर संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विकास विरानी ने की।

इस अवसर पर प्र्रशिक्षण वर्ग, कार्यसमिति के सदस्य सहित प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।