विधायक कांतिलाल भूरिया ने लगाया गंभीर आरोप
झाबुआ। राकेश पोद्दार। नगर पालिका चुनाव का मतदान 27 सितंबर को सम्पन्न हुआ जिसका परिणाम 30 सितंबर को सबके सामने आ जायेगा। इसी को लेकर कई बुथ सेंटरो पर छोटे छोटे विवाद भी हुये। वही झाबुआ नगर के वार्ड क्रमांक 4 मे पैलेस गार्डन पर हो रहे मतदान स्थल के बाहर भाजपा लक्ष्मणसिंह नायक और कांग्रेस के प्रवक्ता साबिर फिटवेल के बीच विवाद हुये। जिसमें पुलिस द्वारा दोनेा गुटो को शांत करवाकर मतदान करवाया गया।
इसी विवाद को लेकर विधायक कांतिलाल भूरिया ने एक बडा बयान व आरोप लगाया है। उनके द्वारा कहा गया कि भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक का रूझान महिलाओ को लेकर ठिक नही है। महिलाओ के लिये अच्छी सहानुभूति के साथ ही निगाहे भी अच्छी नही है। भाजपा पार्टी जगह जगह जाकर विवाद खडे करते है। उनके द्वारा बामनीया में भी महिला के साथ अच्छी हरकत नही की। वार्ड क्रमांक 4 मे शांतिप्रीय तरिके साथ चुनाव हो रहा था और वहा जाकर हंगामा करवाया जिसके कारण आंधे घंटे तक वोटिंग नही हो पाई। कुछ एक कर्मचारियो को पटाकर रखा गया है। श्री भूरिया ने आरोप लगायवा कि विवादो के बीच अधिकारियो के द्वारा अफरा तफरी मचने पर खुद बटन दबा देते है। इसमे पुरी प्लांनिंग के साथ इस सबकी इन्होने टेªनिंग भी ली है। कई जगह जाकर राणापुर , झाबुआ मे भी विवादास्पद स्थिति निर्मित की है। वह 100 मीटर के अंदर घुसकर विवाद किया है। भाजपा बेईमानी करके नगर पालिका में अपना वर्चस्व खडा करना चाहती है। इसकी कडी आलोचना करते है।