Home National आज की ताजा खबर: हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे UP...

आज की ताजा खबर: हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे UP के वकील | aaj ki taaja khabar live updates latest news hindi samachar daily breaking 15 September 2023

1
0

15 Sep 2023 12:21 AM (IST)

पत्रकारों के बहिष्कार पर बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि INDIA गठबंधन ने कुछ पत्रकारों का बहिष्कार किया है. वही लोग जो हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर व्याख्यान दे रहे थे, समाचार एंकरों का बहिष्कार करके उन्होंने अपने असहिष्णु रवैये को साबित कर दिया है. अगर ये लोग सरकार में आते हैं, पहली चीज जो वे करेंगे वह है प्रेस सेंसरशिप लागू करना.

15 Sep 2023 12:16 AM (IST)

लीबिया में फंसे चार भारतीयों को निकाला

लीबिया में फंसे चार भारतीयों को त्रिपोली में भारतीय दूतावास ने निकाला.

15 Sep 2023 12:13 AM (IST)

आज से काम पर लौटेंगे यूपी के वकील

यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने कहा कि हापुड़ घटना में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एक समिति बनाकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का गठन किया जाएगा. इसके साथ ही यूपी के वकील आज से काम पर लौट आएंगे.