Tag: युवा मोर्चा ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सौंपे मेडिकल किट
युवा मोर्चा ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सौंपे मेडिकल किट
सिवनी। भारतीय जनता पार्टी के ’सेवा ही संगठन’ अभियान-2 के तहत युवा मोर्चा ने शनिवार को सिवनी जिले के बरघाट में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को ’किल कोरोना’ अभियान के तहत मेडिकल किट प्रदान की। प्रदेश शासन के मंत्री श्री रामकिशोर कावरे, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव प्रवार एवं जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने थर्मल गन, ऑक्सीमीटर, भाप मशीन, मास्क, सेनिटाइजर, ग्लब्स आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को भेट की।