Tag: दिग्विजय बताएं
दिग्विजय बताएं, फिरोज खान गांधी के जन्मदिवस से कौन सी यात्रा...
भोपाल। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए गांधी सरनेम का जमकर उपयोग किया है, जबकि उस व्यक्ति की कांग्रेस के लोग चर्चा भी नहीं करना चाहते, जिसके कारण स्व. इंदिरा गांधी के परिवार को गांधी सरनेम मिला है। क्यों कांग्रेस का कोई नेता स्व. फिरोज खान गांधी का जन्मदिवस या पुण्यतिथि मनाने की बात नहीं करता? यदि यह सच नहीं है, तो कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह और कमलनाथ को यह बताना चाहिए कि वे फिरोज खान गांधी की जन्मदिवस से कौन सी यात्रा या अभियान शुरू करने जा रहे हैं? यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यशपालसिंह सिसोदिया ने दिग्विजयसिंह द्वारा स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस 19 नवंबर से पदयात्रा शुरू करने संबंधी समाचारों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।