सियोल: पीएम नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। दक्षिण कोरिया और भारत के बीच रिश्तों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते न केवल ऐतिहासिक हैं बल्कि दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक जुड़ाव भी है। दक्षिण कोरिया की राजकुमारी का भारत के साथ रिश्ता था। इस संदर्भ में देखें तो हम दोनों देश सिर्फ व्यवसायिक प्रतिबद्धताओं से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि रिश्तों का आयाम बहुत बड़ा है। सियोल में पीएम मोदी ने भारतीय प्रगति का भी जिक्र किया।
सियोल में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में भारत की प्रगति उल्लेखनीय रही है। भारत, सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है और विकास की उस गाथा में दक्षिण कोरिया का योगदान महत्वपूर्ण है।
[sc name=”Google Lab Auto Add”]
सियोल में पीएम मोदी की खास बातें
- कोरियाई ब्रांड भारत के घर घर में लोकप्रिय हैं।
- पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि 2019 का साल क्यों खास है तो इस सवाल के जवाब में लोगों ने कहा कि इस दफा भी आप ही पीएम बनेंगे। ये बात अलग है कि उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी।
- पीएम मोदी ने कहा कि भारत, दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है। बहुत जल्द ही भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन के आकार की हो जाएगी। यहीं नहीं अगले कुछ सालों में भारत, दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्था में जगह बना लेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि शुक्रवार को उन्हें सियोल पीस प्राइज से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन ये सम्मान सिर्फ उनके लिए व्यक्तिगत नहीं है। वो देश की 130 करोड़ जनता और दुनिया में रहने वाले तीन करोड़ जनता की तरफ से हासिल करेंगे। यह पुरस्कार, भारतीयों के कड़े परिश्रम का नतीजा है।
PM Narendra Modi addressing the Indian diaspora in Seoul, South Korea: Our aim is to be among the top 3 countries in the world in the next 15 years. pic.twitter.com/U1fMsVzSP2
— ANI (@ANI) February 21, 2019
PM Modi addressing the Indian diaspora in Seoul: Tomorrow, I will be honoured with Seoul Peace Prize. This prize is not mine, I will only be receiving it on behalf of 130 crore Indians&the 3 crore Indians living abroad. This prize is a recognition of hard work of all Indians. pic.twitter.com/zYAj4ahZYM
— ANI (@ANI) February 21, 2019
पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की भूमिका और उनके व्यक्तित्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ले जाने की जरूरत है। महात्मा गांधी के विचार सिर्फ किसी एक राष्ट्र तक सीमित नहीं थे। बल्कि उनके विचार आज के युग में भी प्रासंगिक हैं।
[sc name=”Advertisement”]