Home Fashion Skin Care | शादी में बाकी हैं कुछ ही दिन तो लगाएं...

Skin Care | शादी में बाकी हैं कुछ ही दिन तो लगाएं ये उबटन, चेहरे की चमक मोह लेगी होने वाली पति का मन

116
0
Skin Care | शादी में बाकी हैं कुछ ही दिन तो लगाएं ये उबटन, चेहरे की चमक मोह लेगी होने वाली पति का मन

File Photo

-सीमा कुमारी 

भारत में सदियों से ‘उबटन’ लगाने की परंपरा चली आ रही है। खासतौर पर ,शादी से कुछ दिन पहले से ही दुल्हन को उबटन और हल्दी लगाई जाती है, ताकि शादी वाले दिन दुल्हन के चेहरे पर नैचुरल ग्लो आ सके। ऐसे में आइए जानें,एक ऐसे उबटन के बारे में जिससे आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। इस उबटन को शादी से एक हफ्ते पहले लगाने से आपने चेहरे पर गजब का निखार आएगा –

उबटन बनाने के लिए आपको है इन चीजों की जरूरत

  • हल्दी
  • बेसन
  • चंदन पाउडर
  • सरसों का तेल
  • गुलाबजल
  • विटामिन ई कैप्सूल
  • लोवेरा जेल

यह भी पढ़ें

बनाने का तरीका 

उबटन में वैसे तो दूध मिलाया जाता है। लेकिन सर्दियों में त्वचा के रूखेपन से बचने के लिए आप इस उबटन में शहद मिलाएं। वैसे तो उबटन में एलोवेरा जेल नहीं मिलाया जाता। लेकिन सरसों के तेल की जलन को कम करने के लिए आप इसमें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। सरसों का तेल चेहरे की रंगत ठीक करने में काफी मदद करता है। इसमें हल्दी, बेसन और शहद मिलाकर लगाने से इसके गुणों में बढ़ोतरी होती है। स्किन को स्मूद बनाने के लिए विटामिन ई काफी फायदेमंद साबित होता है, इससे स्किन तेजी से रिकवर होती है, आप उबटन में एक कैप्सूल भी मिला सकती हैं।