Home Dharm Chaitra Navratri 2022: 8 या 9 कितने दिन के होंगे चैत्र नवरात्रि?...

Chaitra Navratri 2022: 8 या 9 कितने दिन के होंगे चैत्र नवरात्रि? जानें महाअष्टमी व रामनवमी की सही डेट

6
0

नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का त्योहार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से प्रारंभ होंगे, जिनका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान माता रानी की विधि-विधान से पूजा करने पर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां दुर्गा को धन व सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है।

महाअष्टमी 2022 कब है?

चैत्र नवरात्रि के दौरान 09 अप्रैल 2022, शनिवार को महाअष्टमी है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है।

14 अप्रैल तक इन राशि वालों को मिलेगी आशातीत सफलता, बनेंगे धन लाभ के योग

कब है राम नवमी 2022?

राम नवमी का त्योहार 10 अप्रैल 2022,रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन लोग कन्याओं को भोजन कराकर व्रत पारण करते हैं।

8 या 9 कितने दिन के होंगे चैत्र नवरात्रि-

इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 02 अप्रैल 2022 से होगी, जिसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा। इस साल चैत्र नवरात्रि पूरे नौ दिन मनाई जाएगी। इस साल किसी भी तिथि का क्षय नहीं है।

12 महीने बाद देवगुरु बृहस्पति करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन 3 राशि वालों के लिए बनेगा राजयोग

कब से शुरू होगी प्रतिपदा तिथि-

प्रतिपदा तिथि 01 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 02 अप्रैल को 11 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना 02 अप्रैल को की जाएगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक है।