Home Dharm 26 फरवरी को मंगल इस राशि में कर चुके हैं प्रवेश, इन...

26 फरवरी को मंगल इस राशि में कर चुके हैं प्रवेश, इन 5 राशियों के लोग हो जाएं सावधान

2
0

मंगल ग्रह 26 फरवरी को मकर की राशि शनि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल राशि परिवर्तन से देश-दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शनि के साथ मंगल मिलकर कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। जानिए मंगल गोचर की अवधि में किन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें-

मिथुन- मंगल आपकी राशि के छठवें और एकादश भाव के स्वामी माने जाते हैं। मंगल का गोचर आपकी राशि के अष्टम भाव में हो रहा है। यह भाव आपके आर्थिक पक्ष से जुड़ा माना जाता है। गोचर काल में आपको पैसों से जुड़े मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी भी नए प्रयोग से बचें। कानूनी विवाद के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

14 अप्रैल तक इन राशि वालों को मिलेगी आशातीत सफलता, बनेंगे धन लाभ के योग

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए मंगल दसवें और पांचवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। मंगल का गोचर आपके सप्तम यानी विवाह और साझेदारी भाव में हो रहा है। इस गोचर का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। पार्टनर की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

कन्या– कन्या राशि वालों के लिए मंगल तीसरे व आठवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। गोचर के वक्त मंगल आपके पंचम भाव में प्रवेश करेगा। पंचम भाव आपकी लव लाइफ को दर्शाता है। गोचर के प्रभाव से आपकी लव लाइफ में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु– धनु राशि वालों के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी माने गए हैं। मंगल गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में होगा। मंगल के प्रभाव से आपके पारिवारिक जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धन के मामले में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान शब्दों का चयन ध्यानपूर्वक करें।

12 महीने बाद देवगुरु बृहस्पति करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन 3 राशि वालों के लिए बनेगा राजयोग

मकर- मकर राशि वालों के लिए मंगल गोचर बेहद महत्वपूर्ण है।  मंगल आपकी कुंडली के लग्न भाव में स्थित होगा। मंगल को मकर राशि वालों के एकादश और चौथे भाव का स्वामी माना जाता है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। बेवजह धन खर्च हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।