ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं मार्च के महीने में किन लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है…
मूलांक 2-
- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा।
- माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
- इस माह जोखिम भरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।
- माह के आरंभ में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
- विवादों की स्थिति बन सकती हैं।
- इस माह अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें।
- वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
- इस माह व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।
12 अप्रैल को 2 ग्रहों की एक साथ बदलेगी चाल, मेष से लेकर मीन राशि तक के जीवन में होंगे बड़े बदलाव
मूलांक 5-
- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में व्यस्तता बनी रहेगी।
- माह के अंत में कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
- आर्थिक मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।
- माह के अंत में पारिवारिक समस्याएं सामने आ सकती हैं।
- मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
- माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
7 अप्रैल तक ये 2 राशि वाले हर कार्य में होंगे सफल, शत्रु रहेंगे दूर, धन- लाभ के भी योग
मूलांक 6-
- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में मिला जुला असर रहेगा।
- महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।
- प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।
- बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
- व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
- इस माह व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं।
- माह के अंत में परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है।
- माह के अंत में उदर विकार आपको परेशान कर सकते हैं।
- खानपान पर नियंत्रण रखें।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)